{"_id":"65a394b1fd60cf97440c167c","slug":"morari-bapu-reached-buddhist-holy-place-srawasti-news-c-104-1-slko1050-3118-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: बौद्ध तपोस्थली पहुंचे मोरारी बापू, शुरू हुई राम कथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: बौद्ध तपोस्थली पहुंचे मोरारी बापू, शुरू हुई राम कथा
Sun, 14 Jan 2024 01:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sun, 14 Jan 2024 01:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। बौद्ध तपोस्थली के जेतवन स्मारक के सामने पर्यटन मैदान में श्रीराम कथा सुनने पहुंचे मोरारी बापू का शनिवार शाम भव्य स्वागत किया गया। देर रात उन्होंने कथा की शुरूआत की। कथा की शुरूआत शनिवार दोपहर बाद दो बजे से होनी थी लेकिन उनका विशेष विमान अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पर उतरने के चलते यहां पहुंचने में विलंब हुआ।
माेरारी बापू को लखनऊ से चार्टर्ड विमान से श्रावस्ती एयरपोर्ट पर उतरना था लेकिन कोहरे के कारण ऐसा नहीं हो सका। उन्हें अयोध्या जाना पड़ा जिसके चलते कार्यक्रम में विलंब हुआ। देर शाम कार्यक्रम स्थल पहुंचे मोरारी बापू पर फूल वर्षा की गई। इस दौरान श्रीलंका मंदिर के बौद्ध भिक्षु श्रद्धा लोक महाथेरो, वर्मा मंदिर के बौद्ध भिक्षु यू ओ वाथा व कोरियन मंदिर के बौद्ध भिक्षु दे ईन, डीएम कृतिका शर्मा व जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र ने उनको सम्मानित किया। दीप प्रज्वलित कर श्रीराम कथा की शुरुआत हुई। इस मौके पर बौद्ध सत्व महाविहार के 11 बाल भिक्षुओं ने बुद्ध वंदना प्रस्तुत की। गुरुकुल संस्कृत महाविद्यालय गिलौला के 11 बच्चों ने स्त्रोत मंत्र प्रस्तुत किए। बौद्ध भिक्षुओं ने कार्यक्रम संबोधित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।