फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Mission power has to be made a mass movement.

मिशन शक्ति को जन आंदोलन बनाना होगा।

Fri, 23 Oct 2020 10:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Mission power has to be made a mass movement.
श्रावस्ती। मिशन शक्ति अभियान के तहत जिले भर के थानों में महिला हेल्प डेस्क स्थापित की गई है। गिलौला में मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हेल्प डेस्क का शुभारंभ करते हुए कहा कि नारी की सुरक्षा व सम्मान के लिए मिशन शक्ति संचालित हो रहा है। मिशन शक्ति को जन आंदोलन बनाना होगा। वहीं जिले के अन्य स्थानों पर जनप्रतिनिधियों ने हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

मिशन शक्ति अभियान के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से गिलौला थाने में स्थापित महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए संचालित मिशन शक्ति अभियान को जन आंदोलन बनाना होगा। इस अभियान से सभी को जोड़ना होगा, जिससे यह केवल सरकारी कार्यक्रम बन कर न रह जाए। महिला हेल्प डेस्क को प्रभावी बनाने के लिए 24 घंटे महिला कर्मचारियों की तैनाती की जाए।
विज्ञापन

उनकी अच्छे से ट्रेनिंग कराई जाए। विभिन्न विभागों में महिलाओं के उत्थान एवं महिला सशक्तिकरण के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी महिला हेल्प डेस्क में उपलब्ध रहे। जिससे पीड़ित महिला के आने पर उसके योग्यतानुसार योजना का लाभ दिलाया जा सकें। महिला हेल्प डेस्क में संवेदनशील महिला कर्मचारियों की तैनाती की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जो पीड़ित महिला के समस्याओं को सुनकर उनका निदान कर सके। इसके साथ ही हेल्प लाइन नंबर 1090, 181, 112, 1076, 1098, 102 तथा 108 का प्रचार प्रसार कराया जाय। सभी स्कूल, कॉलेज जहां बालिकाएं पढ़ती हैं इन नंबरों को प्रदर्शित किया जाए। जिससे किसी प्रकार की घटना होने पर वह इसकी मदद ले सकें। नारी शक्ति अभियान प्रत्येक माह संचालित करते हुए चैत्र नवरात्र पर समाप्त किया जाएगा। कार्यक्रम को श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडेय, जिलाधिकारी टीके शिबु व पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्या ने भी संबोधित किया।
इस मौके पर एंटी रोमियो टीम में शामिल महिला उप निरीक्षक सुनीता सिंह, विनीता चतुर्वेदी, आरक्षी रेखा गौतम, रुचि गौतम, अंजू यादव, संध्या, नीलू देवी, सुषमा सिंह, पूजा देवी, कंचन, एकता पांडे, आरजू, वंदना मिश्रा को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। मौके पर थाना प्रभारी बृजेश द्विवेदी सहित काफी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य महिला व बालिकाएं मौजूद रहीं।
नारी उत्थान के बिना समाज का विकास संभव नहीं
भिनगा कोतवाली में स्थापित महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य सावित्री पाठक ने किया। इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व सांसद दद्दन मिश्र मौजूद रहे। पूर्व सांसद ने कहा कि नारी उत्थान के बिना समाज का विकास संभव नहीं है। इसके लिए लोगों को व्यापक जन जागरूकता से जोड़ना होगा। इसके लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने होंगे, जिससे समाज उत्तरोत्तर प्रगति करें। आज से सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क ने काम करना शुरू कर दिया है।
जहां पर केवल महिला पुलिस अधिकारी ही पीड़ित की समस्या को सुनेंगी। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि महिला हेल्प डेस्क में महिला आरक्षी की ड्यूटी लगायी गयी है। पीड़ित के आने पर उसकी शिकायत रजिस्टर में दर्ज की जायेंगी तथा उसे प्राप्ति रसीद भी दी जायेंगी। इस मौके पर काफी संख्या में महिलाएं, बालिकाएं व जनप्रतिनिधि मौजूद रहें।
महिला हिंसा रोकने के लिए हुई शुरुआत
सिरसिया थाने में स्थापित महिला हेल्प डेस्क का ब्लॉक प्रमुख अनीता देवी ने फीता काट कर शुभारंभ किया। यहां एडीएम योगानंद पांडेय व एएसपी बीसी दूबे मौजूद रहे। एएसपी ने कहा कि नारी सशक्तिकरण, नारी कवच, नारी सम्मान तथा महिलाओं व बच्चों के विरुद्ध हिंसा रोकने के लिए नवरात्र पर मुख्यमंत्री योगी ने मिशन शक्ति कार्यक्रम की शुरूआत की है।
जिसके तहत सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क स्थापित कराई गई है। इससे महिलाओं व बच्चों पर होने वाले अपराधों को रोकने में सहायता मिलेगी। एडीएम ने कहा कि इसके तहत पाक्सो कानून से बच्चों को यौन हिंसा से बचाव, सहायता, पुनर्वास तथा हिंसा करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने में सहूलियत मिलेगी। मिलेगी। यहां तैनात आरक्षी महिलाओं व बालिकाओं की समस्या सुन कर उसका तत्काल निराकरण कराएंगी।
संकट के समय हेल्प लाइन का लें सहारा
इकौना में ब्लॉक प्रमुख मिथिलेश पांडेय की ओर से एसडीएम राजेश मिश्रा व सीओ एमपी शर्मा की मौजूदगी में महिला हेल्प डेस्क की शुरुआत की गई। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख ने मौजूद बच्चों व छात्राओं को नारी सशक्तिकरण अभियान के तहत जागरूक किया। वहीं सीओ ने कहा कि यदि कहीं कोई मनचला उन्हें परेशान करे तो तत्काल 1090, 112 पर फोन कर पुलिस सहायता ले।
इस दौरान उन्होंने महिलाओं को वुमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्प लाइन 181, एंबुलेंस सेवा 108, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड लाइन 1098, स्वस्थ्य सेवा 102 तथा नजदीकी पुलिस थाने पर सूचना देने की सलाह दी। जिससे मनचलों पर तत्काल कार्रवाई हो सके। इस मौके पर थानाध्यक्ष अनिल दीक्षित सहित काफी संख्या में महिलाएं व बालिकाएं मौजूद रहीं।

उत्पीड़न की तत्काल हेल्डेस्क पर दें सूचना
मल्हीपुर थाने में स्थापित महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ सीएचसी की चिकित्सक रिजवाना व ज्योति माला जोशी ने सीओ सिटी हौसला प्रसाद की मौजूदगी में फीता काटकर किया। इस दौरान सीओ ने विद्यालय के बच्चों व बालिकाओं को नारी सशक्तिकरण अभियान के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि लड़कों से लड़कियां कम नहीं है। उन्हें भी अपने मान सम्मान के साथ रहना है। लड़कियां कभी बाहर जाकर डरें नहीं। अभिभावक भी उन्हें आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करें। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह सहित काफी संख्या में छात्र छात्राएं व महिला आरक्षी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed