फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   ...Misirji Yogi's work is very good

Shravasti News: ...मिसिरजी योगी कय काम बड़ा चंगा

Fri, 28 Mar 2025 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Fri, 28 Mar 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
...Misirji Yogi's work is very good
पुलिस लाइंस सभागार में आयोजित कवि सम्मेलन में मौजूद लोग।
श्रावस्ती। प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन के आठ वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित तीन दिवसीय मेले का बृहस्पतिवार को समापन हुआ। इस दौरान देर शाम पुलिस लाइंस स्थित सभागार में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें कवियों ने अपनी कविताओं से खूब तालियां बटोरीं। कवि सम्मेलन की शुरुआत डीएम अजय कुमार द्विवेदी व एसपी घनश्याम चौरसिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

इस दौरान कवि अजय मिश्र ने देश मा लहराई अब तो योगी कय झंडा, मिसिरजी योगी कय काम बड़ा चंगा... आदि गीत सुनाकर खूब ठहाके लगवाए। सुरेश सैनिक ने अपनी कविता से ओज का संचार करते हुए कहा कि तीन रंग से वंदे मातरम लिख दी नभ की छाती पर, नजर नोच लें बुरी पड़े जो भारत मां की माटी पर। इसी तरह से डाॅ. लोकेश त्रिपाठी, ऋचा मिश्रा, अमर सिंह विसेन, डाॅ. वीके श्रीवास्तव, अंकिता शुक्ला, प्रमोद सागर, श्रवण कुमार सायक, महेश मानव ने अपनी कविताओं से खूब वाहवाही लूटी। कार्यक्रम का संचालन विनय प्रकाश मिश्र ने किया। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष उदय प्रकाश त्रिपाठी, बीएसए अजय कुमार, सीएमओ डाॅ. अशोक कुमार सिंह, नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य एके सिंह, आपदा विशेषज्ञ अरुण कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed