फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Migrants from Mumbai are bringing corona infection again

मुंबई से प्रवासी फिर ला रहे कोरोना संक्रमण

Sun, 21 Mar 2021 10:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
Migrants from Mumbai are bringing corona infection again
श्रावस्ती। मुंबई व अन्य महानगरों से लौट रहे लोग अपने साथ कोरोना संक्रमण ला रहे हैं। इसकी पुष्टि जांच के दौरान हुई। जिले में लौट रहे छह प्रवासी मजदूर कोरोना संक्रमण के कारण बहराइच व बलरामपुर में क्वारंटीन किए गए हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं एक बच्चा महानगर से लौटे परिवारीजनों के संपर्क में आने के कारण संक्रमित हुआ। उसे जिले के एलवन हास्पिटल में भर्ती किया गया।
विज्ञापन

कोविड19 संक्रमण धीरे धीरे फिर से बढ़ने लगा है। जिस प्रकार विगत वर्ष मार्च में प्रवासी मजदूरों के कारण संक्रमण पूरे जिले में फैला था, उसी प्रकार इस वर्ष भी प्रवासी मजदूर अपने साथ संक्रमण ला रहे हैं। इसकी पुष्टि मुंबई से आने वली ट्रेनों में घर लौटने वाले मजदूरों की जांच में हुआ।
विज्ञापन

बहराइच, गोंडा व बलरामपुर में रेलवे स्टेशनों पर हुई जांच के दौरान जिले के छह प्रवासी मजदूर कोरोना संक्रमित पाए गए। जिन्हें वहीं के स्थानीय प्रशासन ने क्वारंटीन कर दिया है। कटरा क्षेत्र का एक बालक मुंबई से लौटे परिवारीजनों के संपर्क में आने से संक्रमित हो गया। जिसे एलवन हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। ऐसे में देखा जाए तो जिले में कोरोना के एक्टिव सात केस हो गए हैं। जिसमें से एक जिले में तो शेष अन्य जनपदों में भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई से आने वाली बसों के यात्रियों की नहीं हो रही जांच
मुंबई के कुर्ला से भिनगा, मल्हीपुर व इकौना के लिए सीधी बस सेवा संचालित है। प्रत्येक बस में 55 से 60 यात्री सवार रहते हैं। इन यात्रियों की न तो मुंबई में कोविड जांच होती है न ही जिले में आने के बाद जांच की कोई व्यवस्था है। ऐसे में मुंबई से आकर सीधे यह अपने परिवारीजनों के संपर्क में चले जाते हैं। जिससे संक्रमण का खतरा बना हुआ है।
टीकाकरण पर एक नजर
अब तक कुल टीकाकरण - 10473
20 मार्च को टीकाकरण - 2038 को प्रथम डोज
सिर्फ एक को दूसरी डोज
कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन तेज
एक ओर जहां लोग चोरी छिपे मुंबई व अन्य महानगरों से आकर अपने घरों में जाकर लोगों को संक्रमित कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर प्रशासन कोविड संक्रमण को समाप्त करने के लिए जिले के पंद्रह सीएचसी, पीएचसी व संयुक्त जिला चिकित्सालय पर टीकाकरण अभियान चला रहा है। शनिवार को देर शाम तक 2039 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें से मात्र एक व्यक्ति को दूसरी डोज लगाई गई। शेष सभी नए लोग थे।
पंद्रह स्थानों पर लगा बैरियर
महानगरों सहित अन्य क्षेत्रों से जिले में प्रवेश करने के दौरान जांच के लिए डीएम के निर्देश पर पंद्रह स्थानों पर चेकपोस्ट बनाया गया है। यह चेकपोस्ट भारत नेपाल सीमा के साथ ही अन्य जिलों से जोड़ने वाले रास्तों पर बनाया गया है। चेकपोस्ट में रत्नापुर, तुलसीपुर, बौद्ध परिपथ परेवपुर, भिखारीपुर मसढ़ी, वीरपुर चौराहा, श्रावस्ती पुलिस चौकी, गिरंट, ककरदरी, माल्ही चौराहा, गजोबरी लखाही बेनीनगर, तुरंगा, सुइया, भरथा, हकीमपुरवा, हथियानाला शामिल है। यहां 24 घंटे पुलिस की निगरानी रहेगी।

कोविड संक्रमण से बचाव के लिए जिले में वृहद टीकाकरण अभियान चल रहा है। इस अभियान के तहत समस्त सीएचसी में दह दिन, पीएचसी में तीन दिन मुफ्त टीकाकरण किया जा रहा है। कोई भी व्यक्ति जो 45 वर्ष से अधिक उम्र का हो व किसी रोग से पीड़ित हो, या फिर 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोग टीका लगवा सकता है। - टीके शिबु, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed