फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Mercury reaches four degrees, people shiver with icy wind

चार डिग्री पहुंचा पारा, बर्फीली हवा से कांपे लोग

Fri, 29 Jan 2021 10:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Mercury reaches four degrees, people shiver with icy wind
कोहरे की चादर में लिपटी रही तराई। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। तराई में शीतलहर का प्रकोप लगातार जारी है। दिन रात चल रही बर्फीली हवा के कारण ठिठुरन बरकरार है। शुक्रवार को घने कोहरे के कारण सूरज पूरे दिन दिखाई नहीं दिया। इससे मौसम का पारा लुढ़क कर चार डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की आंच ठंडी होने के कारण लोग ठंड से बेहाल दिखे। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में लोग पूरे दिन अलाव का सहारा लेते नजर आए।
विज्ञापन

माघ मास का पहला दिन काफी ठंडा रहा। दो दिनों से चल रही तेज बर्फीली हवा ने ठिठुरन काफी बढ़ा दी है। शुक्रवार को पूरे दिन सूरज घने कोहरे की चादर में लिपटा रहा। इसके साथ ही करीब 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही बर्फीली पश्चिमोत्तर हवा व पहाड़ों पर होने वाली बर्फबारी ने ठिठुरन काफी बढ़ा दी है। ऐसे में लोग गर्म कपड़े में भी खुद को ठंड से बचाते देखे जा रहे हैं। बर्फीली हवा ने लोगों को कंपकंपाने पर विवश कर दिया। कड़ाके की ठंड के कारण तहसील सहित अन्य सरकारी कार्यालयों में फरियादियों की संख्या अच्छी खासी देखने को मिली।
विज्ञापन

जिले में पड़ रही कंपकंपाती ठंड के बावजूद प्रशासन द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर अब तक समुचित अलाव नहीं जलाया गया। पूर्व में जलाए गए अलाव की आंच भी ठंडी पड़ चुकी है। ऐसे में मेहनत मजदूरी करने नगरीय क्षेत्र में आने वाले गरीब ठंड से कंपकंपाते नजर आए। इस बारे में फसल अनुसंधान केंद्र बहराइच के मौसम विभाग के नोडल डॉ. एमपी सिंह बताते हैं कि अभी तापमान में और गिरावट संभव है। इसलिए लोग एहतियात बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed