फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Mercury reached seven degrees, people suffering from cold

सात डिग्री पर पहुंचा पारा, ठंड से लोग बेहाल

Tue, 15 Dec 2020 09:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 09:11 PM IST
विज्ञापन
Mercury reached seven degrees, people suffering from cold
श्रावस्ती। तराई में शीतलहर का प्रकोप लगातार जारी है। दिन रात चल रही बर्फीली हवा के कारण ठिठुरन बरकरार है। मंगलवार को घने कोहरे की चादर चीरकर सूरज तो निकला पर लोगों को ठिठुरन से कोई खास राहत नहीं मिली। मंगलवार को न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बावजूद अब तक सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था नहीं कराई गई। जिससे लोग ठंड से बेहाल देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में दिसंबर की रात गरीबों पर भारी पड़ने लगी है। विगत कई दिनों से पड़ रही शीत लहरी के कारण मौसम लगातार ठंडा बना हुआ है। मंगलवार घने कोहरे की चादर चीरकर सूरज निकला। इससे दिन का मौसम सामान्य हो गया। इसके बावजूद पांच किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही बर्फीली पश्चिमोत्तर हवा ने लोगों को कांपने पर विवश कर दिया।
विज्ञापन

इसके बवजूद तहसील सहित अन्य सरकारी कार्यालयों में फरियादियों की भीड़ देखने को मिली। जिले में पड़ रही ठंड के बावजूद प्रशासन की ओर से सार्वजनिक स्थलों पर अब तक अलाव नहीं जलवाया गया। इस बारे में फसल अनुसंधान केंद्र बहराइच के मौसम विभाग के नोडल डॉ. एमबी सिंह ने बताया कि अभी तापमान में और गिरावट संभव है। इसलिए लोग एहतियात बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां जरूरत फिर भी नहीं जले अलाव
जिले में पड़ रही ठंड को देखते हुए जिला अस्पताल, सीएचसी व पीएचसी सहित न्यायालय, तहसील व कलेक्ट्रेट परिसर व प्राईवेट बस अड्डों, इकौना, गिलौला, सिरसिया, जमुनहा, मल्हीपुर, बदला, लक्ष्मननगर, सेमरी, लक्ष्मनपुर, चिल्हरिया, राजपुर, तालबघौड़ा, मोहनीपुर, कटरा, सेमगढ़ा, खरगौरा आदि में प्रमुख स्थलों पर अलाव जलाने की मांग की जा रही है। इसके बावजूद अब तक जिले में कहीं भी अलाव नहीं जाला गए हैं।

जिले में सभी चिह्नित स्थलों पर रविवार से ही अलाव जलाने के लिए एसडीएम व तहसीलदार सहित सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं। अलाव क्यों नहीं जले, इसके बारे में संबंधित अधिकारियों से बात कर अलाव जलाने की व्यवस्था कराई जाएगी। - योगानंद पांडे, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed