फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Mercury crosses 41 degrees, people are suffering due to heat

पारा 41 डिग्री पार, गर्मी से लोग बेहाल

Fri, 22 Apr 2022 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Mercury crosses 41 degrees, people are suffering due to heat
श्रावस्ती। तराई में सूर्य देव का तांडव शुरू है। घटते बढ़ते तापमान के बीच शुक्रवार को मौसम का अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस मापा गया। ऐसे में चलने वाली गर्म हवाओं के कारण जनजीवन पूरी तरह से बेहाल है। इससे बचने के लिए हर किसी को पानी की दरकार है।
विज्ञापन

जिले में मौसम का पारा पल पल अपना रंग बदल रहा है। मौसम का तापमान कभी घट तो कभी बढ़ रहा है। शुक्रवार को मौसम का अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस मापा गया। सुबह 11 बजे के बाद जहां मुख्य मार्ग सूने दिखाई देने लगे हैं। वहीं बाजारों की भी रौनक फीकी पड़ गई। हर कोई चिलचिलाती धूप व लू के थपेड़ों से बचने का जुगत करते देखा जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में हिंदू व मुसलिम दोनों ही समुदाय में सहालग का दौर जारी है। ऐसे में हर कोई अपने अपनों के यहां जाने के लिए बेताब देखा जा रहा है। वहीं मौसम का पारा चरम पर पहुंच जाने से हर कोई परेशान देखा जा रहा है। एक तरफ जहां लोग 11 बजे के बाद अपने घरों से बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं। वहीं दोपहर में सहालग के बावजूद मुख्य मार्ग सहित जिले की बाजारें सूनी-सूनी देखी जा रही हैं। इसका असर ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही नगरीय क्षेत्रों में भी दिखाई दे रहा है। गर्मी से बेहाल लोग खुद को धूप से बचाने का प्रयास करते दिख रहे हैं। चिलचिलाती धूप से छाया भी छांव की तलाश में लग गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिदिन चढ़ व उतर रहा पारा
दिन तापमान
सोमवार 42 डिग्री सेल्सियस
मंगलवार 43 डिग्री सेल्सियस
बुधवार 41 डिग्री सेल्सियस
गुरुवार 42 डिग्री सेल्सियस
शुक्रवार 41.5 डिग्री सेल्सियस
धूप में निकलने से बचें
जिले का तापमान लगातार घट बढ़ रहा है। सहालग होने के कारण लोगों का आना जाना भी जरूरी है। ऐसे में यदि महिलाओं व बच्चों को लेकर कहीं जाना हो तो सुबह जल्दी घर से निकलने का प्रयास करें। जहां तक हो सके, तली भुनी व तेल वाली चीजे खाने से बचे। यदि जरूरी हो तो धूप से बचने का इंतजाम किए बगैर घर से कदापि न निकले। सफर में अपने साथ पानी की बोतल, नीबू, ग्लूकोज आदि लेकर चले। धूप से चल कर आने के बाद तत्काल पानी पीने व नहाने से परहेज करें। -डॉ. एनएन पांडे, चिकित्सक संयुक्त जिला चिकित्सालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed