फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Melt due to westerly wind disturbed life

पछुआ हवा से बढ़ी गलन जनजीवन अस्त व्यस्त

Sun, 16 Jan 2022 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Melt due to westerly wind disturbed life
श्रावस्ती। मकर संक्रांति पर सूर्यदेव मकर रेखा पार कर एक बार पुन: घने कोहरे की चादर में छिप गए। रविवार सुबह से ही चल रही तेज पछुआ हवा के कारण ठिठुरन काफी बढ़ गई। इसके चलते दोपहर बाद भी मुख्य मार्गों पर सन्नाटा छाया रहा।
विज्ञापन

तराई में ठंड का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। दो दिन दोपहर बाद निकली धूप के बाद रविवार को एक बार पुन: कोहरा छाया रहा। इससे जिले के तापमान में भी उतार चढ़ाव का दौर जारी है। रविवार सुबह से ही चल रही तेज पछुआ हवा के कारण ठिठुरन एक बार पुन: बढ़ गई है। इसके चलते गरीबों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

प्रशासन द्वारा पर्याप्त व्यवस्था न किए जाने के कारण नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब व बेसहारा लोग ठिठुरन और गलन के बीच कंपकंपाते देखे जा रहे हैं। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। करीब आठ किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली पश्चिमोत्तर हवाओं के कारण ठिठुरन बढ़ी है। वहीं आर्द्रता 70 प्रतिशत पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed