फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Meditation increases concentration and memory power: Dev Anand

ध्यान से बढ़ती है एकाग्रता व स्मरण शक्ति : देवानंद

Sat, 22 Nov 2025 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sat, 22 Nov 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Meditation increases concentration and memory power: Dev Anand
राप्ती नदी के किनारे पूजा करते अनुयायी।- संवाद
कटरा। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती शुक्रवार को कंबोडिया से आए अनुयायियों के 45 सदस्यीय दल से गुलजार रही। सभी ने बौद्ध भिक्षु देवानंद के नेतृत्व में गंधकुटी पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। साथ ही बगहा से गुजरी राप्ती नदी के किनारे भी पारंपरिक तरीके से पूजन किया। इस दौरान बौद्ध सभा का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन


बौद्ध सभा को संबोधित करते हुए भिक्षु देवानंद ने कहा कि ध्यान से एकाग्रता व स्मरण शक्ति बढ़ती है। ध्यान लगाने से मनुष्य को खुद को जानने का मौका मिलता है और शांतिप्रिय वातावरण में उसके मन में अच्छे विचार आते हैं। भगवान बुद्ध की पूजा से भी मानसिक शांति, ध्यान केंद्रित करने की क्षमता और सकारात्मकता का लाभ मिलता है।
विज्ञापन


आगे बताया कि पूजा से जीवन में समृद्धि, स्वास्थ्य लाभ और सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलती है। बुद्ध के उपदेशों का पालन करने से आध्यात्मिक जागरूकता और प्रेरणा मिलती है। सभा के बाद अनुयायियों ने तपोस्थली का भ्रमण किया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed