फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   MD inspected the power substation Ikauna and Katra

Shravasti News: एमडी ने विद्युत उपकेंद्र इकौना व कटरा का किया निरीक्षण

Sat, 27 May 2023 10:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sat, 27 May 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
MD inspected the power substation Ikauna and Katra
इकौना व कटरा में उपभोक्ताओं से पूछा केंद्र पर काम करने के लिए कोई पैसा तो नहीं मांगता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश पावर काॅर्पोरेशन के एमडी शनिवार एक दिवसीय दौरे पर श्रावस्ती पहुंचे। इस मौके पर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। वहीं बिना पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के वे कटरा व इकौना उपकेंद्र पहुंच गए। जहां उन्होंने उपभोक्ताओं से पूछा कोई विद्युत कर्मी काम के बदले रिश्वत तो नहीं मांगता।
उत्तर प्रदेश पावर काॅर्पोरेशन के एमडी पंकज कुमार शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर इकौना पहुंचे। यहां उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस मौके पर विद्युत बकाया की वसूली लक्ष्य के अनुरूप न होने के कारण नाराजगी जताई। वहीं समीक्षा के बाद वह बिना पूर्व कार्यक्रम के ही डीएम नेहा प्रकाश व सीडीओ अनुभव सिंह के साथ विद्युत उपकेंद्र कटरा व इकौना पहुंच गए। इस मौके पर एमडी ने इकौना से अपना बिजली का बिल जमा करने आई सितारा देवी से पूछा कि कोई कर्मचारी किसी काम के लिए रिश्वत तो नहीं मांगता है।
विज्ञापन

यही नहीं कटरा उपकेंद्र पर मौजूद उपभोक्ता दीनानाथ से पूछा की बिजली खराब होने के बाद सूचना देने के कितने देर बाद कर्मचारी पहुंचते हैं। इस पर उपभोक्ता ने बताया कि काफी समय बाद ही कोई बिजली ठीक करने आता है। इस पर अधिशासी अभियंता को निर्देश दिया कि सभी शिकायतों को दर्ज किया जाए। इसके साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि लाइनमैन एक निश्चित समय में समस्या के समाधान के लिए पहुंचे। इस मौके पर एसडीएम इकौना सालिकराम, तहसीलदार इकौना एसके राय, अधीक्षण अभियंता विद्युत रंजीत चौधरी, सहायक अभियंता आशीष कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed