फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Maximum temperature reached 43 degrees

43 डिग्री पहुंचा अधिकतम तापमान

Thu, 02 Jun 2022 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Maximum temperature reached 43 degrees
श्रावस्ती। तराई में दो दिनों से उमस भरी भीषण गर्मी पड़ रही है। कभी बदली तो कभी धूप के बीच चलने वाली पुरवाई ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इस दौरान घने काले बादलों के बिना बरसे लौट जाने से लोगों की दुश्वारियां बढ़ती जा रही हैं।
विज्ञापन

मौसम का मिजाज बुधवार से बार-बार बदल रहा है। बुधवार सुबह अचानक घने काले बादल छा गए। इस दौरान पछुआ हवा चलती देख लोग बारिश को लेकर आशान्वित नजर आए लेकिन लोगों की उम्मीद अधूरी रह गई। देखते ही देखते आसमान साफ हो गया। हवा की गति काफी धीमी हो गई। इसके बाद खिली चटकीली धूप ने लोगों को घर में दुबकने के लिए मजबूर कर दिया। यही हाल शाम को भी रहा जब घने काले बादल बिना बरसे लौट गए। इसके चलते लोग रात में चिपचिपाहट भरी गर्मी से जूझते रहे।
विज्ञापन

वहीं गुरुवार सुबह शुरू हुई बादलों की लुकाछिपी दिनभर जारी रही। जेठ की तपती दोपहरी में लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। सुबह से ही आग उगल रही सूरज की किरणें शाम पांच बजे तक राहगीरों की राह रोक रही हैं। चिलचिलाती धूप व पुरवाई के कारण बढ़ी उमस से लोगों को छांव व पंखों के नीचे भी पसीना आ रहा है। इसके चलते सुबह 11 से शाम पांच बजे तक मुख्य मार्ग व बाजार में सन्नाटा दिखाई दे रहा है। लोग गर्मी से बचने के लिए हर संभव प्रयास करते देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीषण गर्मी के कारण भिनगा, इकौना व जमुनहा तहसील सहित सरकारी कार्यालयों में भी सन्नाटा देखा जा रहा है। वहीं बारिश की संभावना न होने के कारण खेतों में लगी मेंथा, गन्ना व सब्जी आदि की फसलों को बचाने के लिए किसान हर तीसरे दिन सिंचाई कर रहे हैं। इससे फसलों की लागत बढ़ती जा रही है। उमस भरी भीषण गर्मी के कारण सिर्फ इंसान ही नहीं, पशु-पक्षी भी परेशान देखे जा रहे हैं। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों में जहां बच्चे नदी व ताल-तलैयों का सहारा ले रहे हैं वहीं नगरीय क्षेत्रों में लोगों को एसी-कूलर का सहारा है।

तराई में उमस भरी भीषण गर्मी व तपन से राहत के लिए लोगों को एसी, कूलर व पंखे का ही सहारा है। भीषण गर्मी के बीच बिजली की मांग भी काफी बढ़ गई है। ऐसे में विद्युत उपकेंद्रों सहित ट्रांसफार्मरों पर लोड भी काफी बढ़ गया है। अधिक लोड के चलते ट्रांसफार्मर फुंकने लगे हैं। ऐसे में बिजली निगम की ओर से न सिर्फ बार-बार अघोषित कटौती की जा रही है बल्कि उपभोक्ताओं को बिजली बचाने की सलाह भी दी जा रही है। कई दिनों से सिरसिया व जमुनहा क्षेत्र में लो-वोल्टेज की समस्या भी बढ़ गई है जिससे उपभोक्ता परेशान हैं। उपभोक्ताओं की शिकायत पर बिजली निगम के जिम्मेदार बारिश होने के बाद ही व्यवस्था पटरी पर आने की बात कही रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed