फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Max and Bolero collide, six injured

Shravasti News: मैक्स व बोलेरो की भिड़ंत, छह घायल

Sat, 27 May 2023 10:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sat, 27 May 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
Max and Bolero collide, six injured
बौद्ध परिपथ कटरा बाईपास के निकट हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कटरा (श्रावस्ती)। बौद्ध परिपथ स्थित कटरा बाईपास पर शनिवार सुबह मैक्स व बोलेरो की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। घटना में किशोरी सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी इकौना में भर्ती कराया गया।
गुजरात प्रांत के राजकोट से बलरामपुर के गांधी चबूतरा जा रही बोलेरो की कटरा बाईपास पर मैक्स से भिड़ंत हो गई। मैक्स बलरामपुर के कल्ला भट्ठा के निकट गांव से बरातियों को लेकर वापस धनुही क्षेत्र के चंद्रावा जा रही थी। टक्कर में मैक्स सवार बलरामपुर के श्रीगंज निवासी रुबीना (10), मेनका (50) व मनीषा (35) निवासी गांधी चबूतरा बलरामपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि बोलेरो सवार बहराइच के धनुही पुलिस चौकी अंतर्गत चंद्रावां निवासी अनूप (40), सत्य नारायण (45) व नान बच्चा (38) गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची नवीन माॅडर्न पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया। जहां उनका इलाज चल रहा है। संवाद
विज्ञापन




सड़क किनारे खड़ी ट्राॅली से ई-रिक्शा की टक्कर, चालक सहित दो घायल
श्रावस्ती। भिनगा-लक्ष्मणपुर मार्ग स्थित बनकटवा मोड़ के निकट शुक्रवार रात सवारी लेकर जा रहा ई-रिक्शा मार्ग किनारे खड़ी ट्रॉली से टकरा गया। इसमें ई-रिक्शा चालक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में भर्ती कराया गया है। भिनगा कोतवाली भिनगा क्षेत्र के ग्राम पिपराहवा निवासी रामपाल ई -रिक्शा लेकर लक्ष्मणपुर बाजार गया था। इस दौरान रिक्शे पर संग्राम गंज निवासी सोनू भी मौजूद था। जिसे लेकर वापस संग्राम गंज लौट रहा था। जैसे ही ई-रिक्शा बनकटवा मोड़ के पास पहुंचा। तभी सड़क किनारे खड़ी ट्राॅली से उसकी भिड़ंत हो गई। टक्कर तेज होने के कारण ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान उस पर सवार रामपाल व सोनू गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों घायलों को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा ले जाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed