फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Mask

बगैर मास्क वालों ने न दिया जुर्माना तो सूची बनाकर कराई जाएगी वसूली

Thu, 22 Apr 2021 11:22 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Mask
श्रावस्ती। कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिलाधिकारी ने बुधवार देर रात कलेक्ट्रेट स्थित तथागत हाल में ग्राम पंचायतों में तैनात नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कोविड19 के प्रति सावधानी बरतने एवं जागरूक करने के लिए नोडल अधिकारियों को निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी टीके शिबु ने नोडल अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सभी लोग गांव में जाकर लोगों को अनिवार्य रूप से मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग अपनाने व एहतियात बरतने के लिए जागरूक करें। गांव में आने वाले प्रवासी की सूचना तत्काल निगरानी समिति को दें। जिससे उनकी कोविड-19 की जांच कराई जा सके। यदि कोई प्रवासी आता है तो उसे गांव में स्थापित क्वारंटीन सेंटर में रखा जाए। जहां उनकी आरटीपीसीआर जांच कराई जाए। यदि रिपोर्ट निगेटिव आए तो उन्हें उनके घर भेजा जाए। पॉजिटिव लोगों को कोविड-19 प्रोटोकाल के मुताबिक उचित इलाज मुहैया कराया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने ग्राम सचिव, रोजगार सेवक व लेखपालों के माध्यम से लोगों को जागरूक करने तथा घर से बाहर निकलते समय अनिवार्य रूप से मास्क लगाने को कहा। यदि बताने के बावजूद भी लोग अनुपालन न करें तो उनका चालान काट कर जुर्माना वसूलने को कहा। ग्रामीणों द्वारा जुर्माना न जमा करने व आनाकानी करने तथा शिष्ट व्यवहार न करने के प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने ऐसे लोगों की सूची बनाकर उनसे संबंधित तहसीलों के माध्यम से जुर्माना वसूल कराने का निर्देश दिया। साथ उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई करने को कहा। इस दौरान उपजिलाधिकारी आरपी चौधरी, उपजिलाधिकारी आशुतोष यादव सहित गांवों में तैनात सभी 102 नोडल अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed