{"_id":"69a08f9bbc85099b9200d915","slug":"married-womans-body-found-hanging-from-a-noose-shravasti-news-c-104-1-slko1011-118312-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव
Thu, 26 Feb 2026 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Thu, 26 Feb 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
मलपुरवा गांव में विलखते परिजन व मौजूद पुलिस।-
इकौना। ग्राम पंचायत अमारेभरिया के मजरा मलपुरवा निवासी राधा जायसवाल (34) का शव बृहस्पतिवार को संदिग्ध हालात में फंदे से लटकता मिला। शव देख परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने उन्हें तत्काल सीएचसी इकौना पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मौत की पुष्टि की।
परिजनों ने बताया कि राधा का विवाह 16 साल पहले हरिओम जायसवाल के साथ हुआ था। दोनों के दो बेटे मयंक(12) सार्थक(06) व एक बेटी नैंसी(09) हैं। हरिओम कटरा बाजार में खाद-बीज की दुकान चलाते हैं। बृहस्पतिवार को बच्चे स्कूल गए थे और हरिओम दुकान गए थे। वहीं, राधा घर पर अकेली थी। परिजन जब वापस घर लौटे तो राधा का शव संदिग्ध हालात में उनके कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटकता मिला। परिजन घटना के पीछे पति के साथ मामूली विवाद को बता रहे हैं। नवीन मॉडर्न पुलिस थाना प्रभारी लाल साहब सिंह ने बताया कि फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर जांच की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होगा और रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।