फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Married woman's body found hanging from the noose of a sari

साड़ी के फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

Thu, 24 Jun 2021 10:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging from the noose of a sari
जमुनहा (श्रावस्ती)। रामपुर निवासिनी एक विवाहिता की लाश बुधवार रात संदिग्ध हालात में साड़ी के फंदे से लटकती मिली। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे मृतका के भाई ने ससुरालीजनों पर दहेज के लिए बहन की हत्या कर लाश को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया। भाई की सूचना पर पहुंची मल्हीपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।
विज्ञापन

बहराइच के थाना रुपईडिहा अंतर्गत ग्राम कलवारी निवासी रामशरन पुत्र पैरू ने अपनी बहन आरती देवी (22) का विवाह पांच वर्ष पूर्व मल्हीपुर थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी विनोद कुमार उर्फ झब्बर प्रसाद के साथ किया था। बुधवार रात संदिग्ध हालात में आरती की लाश उसी के कमरे में लगे कुंडे में साड़ी के फंदे के सहारे लटकती मिली। जिसे देख पड़ोसियों द्वारा इसकी सूचना रामशरन को दी गई। सूचना के बाद रामपुर पहुंचा रामशरन बहन की लाश को लटकती देख बदहवास हो गया। उसने इसकी सूचना मल्हीपुर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से लाश को फंदे से नीचे उतरवाया। जिसका पंचनामा भरा कर पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।
विज्ञापन

वहीं मामले में मृतका के भाई ने पति विनोद कुमार सहित ससुरालीजनों पर दहेज के लिए आए दिन अपनी बहन को मारने पीटने व प्रताड़ित करने तथा उसकी हत्या कर लाश को फंदे से लटकाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक मल्हीपुर दद्दन सिंह का कहना है कि मृतका के भाई की तहरीर पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed