फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Married woman missing under suspicious circumstances

मायके आ रही विवाहिता संदिग्ध हालात में लापता

Wed, 23 Dec 2020 10:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 10:35 PM IST
विज्ञापन
Married woman missing under suspicious circumstances
श्रावस्ती। सिरसिया से बुधवार को मायके आ रही एक विवाहिता संदिग्ध हालात में लापता हो गई। उसने दोपहर में एक रिश्तेदार को फोन कर जंगल में चार लोगों की ओर से उसे घेरने की बात कही थी। इसके बाद से उसका फोन बंद हो गया।
विज्ञापन

भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तंडवा बनकटवा निवासी इतवारी यादव की पुत्री कंचना देवी का विवाह सिरसिया थाना क्षेत्र के परसा देवता निवासी राम अचल से हुआ था। बुधवार को कंचना अपने मायके आ रही थी। उसे राम अचल ने सिरसिया थाना क्षेत्र के गुलरा फतवा में बस पर बैठाया था।
विज्ञापन

इसके बाद वह वापस घर चला गया था। बुधवार की दोपहर में कंचना ने अपने एक रिश्तेदार को फोन कर कहा कि उसे बचालो जंगल में चार लोगों ने घेर लिया है। इसके बाद उसका फोन बंद हो गया। इसकी सूचना रिश्तेदार ने पति को दी। बाद में पति ने मायके फोन कर जानकारी ली तो पता चला कि कंचना मायके नहीं पहुंची। पति ने घटना कि सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी है। वहीं मायके व ससुराल सहित पुलिस ने जंगल में महिला की तलाश शुरू कर दी है। महिला का अभी तक पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed