{"_id":"60c4ec898ebc3e65a76a89e6","slug":"married-woman-dies-in-suspicious-circumstances-fear-of-murder-srawasti-news-lko582160031","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, हत्या की आशंका
विज्ञापन
सिरसिया (श्रावस्ती)। बालापुर मोड़ निवासिनी एक विवाहिता की शुक्रवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मृतका के पिता ने पुत्री की हत्या की आशंका जताते हुए सिरसिया पुलिस को तहरीर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेजा है।
रंजीतपुर निवासी बलिराम कसौधन पुत्र स्वामी दयाल ने अपनी पुत्री पुष्पा देवी (25) का विवाह सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम बालापुर मोड़ निवासी मनोज कुमार पुत्र शोभाराम के साथ पांच वर्ष पूर्व किया था। पुष्पा देवी की शुक्रवार रात को संधिग्ध परिस्थितियों मे मौत हो गई। जिसकी सूचना शनिवार सुबह मनोज कुमार ने बलिराम कसौधन को दी। मौके पर पहुंचे मृतका के पिता व परिवार के अन्य सदस्यों ने ससुरालीजनों पर पुष्पा देवी की हत्या की आशंका जताते हुए सिरसिया पुलिस को सूचना दी।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मनोज, शोभाराम सहित परिवार के अन्य सदस्यों को हिरासत में ले लिया। जिन्हें पुलिस अपने साथ सिरसिया थाने ले आई। वहीं पुलिस ने लाश का पंचनामा भराकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। वहीं घटना स्थल का पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य व पुलिस क्षेत्राधिकारी हौसला प्रसाद ने जायजा लिया। इस बारे में सिरसिया थाना प्रभारी राम समुझ प्रभाकर का कहना है कि मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।