{"_id":"644e54807222ea858f0e22d6","slug":"married-woman-died-under-suspicious-condition-srawasti-news-c-13-1-209756-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत
Sun, 30 Apr 2023 05:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sun, 30 Apr 2023 05:14 PM IST
विज्ञापन
ससुरालीजनों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
फोटो - 05
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। राजापुर निवासी एक विवाहिता की शनिवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के पिता ने दहेज के लिए पुत्री की हत्या करने का आरोप लगाया है।
भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पूरे खैरी (पटेल नगर) निवासी जगजीवन ने पुत्री लक्ष्मी मौर्या (22) का विवाह 21 मई 2022 को भिनगा के ही राजापुर निवासी हरदयाल के साथ किया था। शनिवार को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में संदिग्ध हालात में लक्ष्मी की मौत हो गई थी।
मृतका के पिता का आरोप है कि उसे ग्रामीणों से सूचना मिली थी कि उसकी पुत्री की तबीयत खराब है। जिसे जिला अस्पताल ले जाया गया है। जहां जाकर देखने पर पीड़ित की पुत्री मृत मिली। जिसके गले में काला निशान था। मामले में लक्ष्मी के पिता ने दामाद हरदयाल सहित ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल मामले में अभी किसी की कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार
श्रावस्ती। सिरसिया पुलिस ने शनिवार रात गश्त के दौरान एक युवक को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक की पहचान थाना क्षेत्र के ग्राम बगही निवासी राजित राम के रूप में हुई। गिरफ्तार युवक के विरुद्ध पुलिस ने आबकारी अधिनियम में कार्रवाई की है। संवाद