फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Make better arrangements of light and cleanliness in taposthali

तपोस्थली में करें प्रकाश व सफाई की बेहतर व्यवस्था

Sun, 23 Aug 2020 09:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
Make better arrangements of light and cleanliness in taposthali
कटरा (श्रावस्ती)। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती का शनिवार शाम डीएम ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न मठ एवं मंदिरों के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही वहां हवाई पट्टी सहित तपोस्थली की भौगोलिक स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। मौके पर मौजूद एसडीएम इकौना को तपोस्थली में बेहतर प्रकाश व सफाई व्यवस्था करने के साथ अन्य आवश्यक निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी टीके शिबू शनिवार शाम बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले श्रावस्ती एयरपोर्ट तथा जेतवन का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने उप जिलाधिकारी इकौना राजेश कुमार मिश्र से स्थल के बारे में आवश्यक जानकारी प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने आनंदबोधि, गंधकुटी, सभामंडप, कौशांबी कुटी, संघाराम बिहार सहित अन्य मठ एवं मंदिरों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान एसडीएम द्वारा ने को तपोस्थली की भौगोलिक स्थिति के बारे में बताया। डीएम ने तपोस्थली में खराब स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त कराने, वहां सफाई व्यवस्था चाक चौबंद रखने, मार्ग किनारे उगी झाड़ियों की सफाई कराने का निर्देश दिया। एसडीएम से विनियमित क्षेत्र सहित उसके भौगोलिक स्थिति के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। इस मौके पर उनके साथ पुलिस क्षेत्राधिकारी इकौना तारकेश्वर पांडेय, तहसीलदार शिवध्यान पांडेय, हल्का लेखपाल एके मिश्रा तथा राज कुमार मौर्य आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed