फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Magisterial inquiry begins into Kamlesh's death

Shravasti News: कमलेश की मौत की मजिस्ट्रियल जांच शुरू

Thu, 15 Oct 2026 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 15 Oct 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Magisterial inquiry begins into Kamlesh's death
श्रावस्ती। गिलौला क्षेत्र के ग्राम सिसवारा में 22 सितंबर को भूमि विवाद के बाद हुई कमलेश की मौत प्रकरण की मजिस्ट्रियल जांच शुरू कर दी गई है। जांच अधिकारी प्रवीण यादव ने मृतक के परिजनों और अन्य लोगों से 21 से 25 अक्तूबर तक साक्ष्य प्रस्तुत करने को कहा है।
विज्ञापन

बताते चलें कि कि 22 सितंबर को राहुल वर्मा अपनी बैनामा की गई जमीन गाटा संख्या 237 पर निर्माण कर रहे थे। तभी कमलेश और अन्य लोगों ने विरोध किया, आरोप लगाया कि राहुल उनकी जमीन गाटा संख्या 238 पर कब्जा कर रहे हैं। पुलिस कमलेश को वाहन में बैठाकर थाने ले जा रही थी कि वह चलती गाड़ी से कूद गए। इससे उन्हें गंभीर चोटें आईं और सीएचसी गिलौला ले जाया गया। जहां से जिला अस्पताल भिनगा रेफर किया गया। इलाज के दौरान कमलेश की मृत्यु हो गई थी। वहीं, बाद में पुलिस ने कमलेश के परिजनों की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed