फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Madrasa Education Council member held a meeting with the principals of Madrasa

Shravasti News: मदरसा शिक्षा परिषद सदस्य ने मदरसा के प्रधानाचार्यों के साथ किया बैठक

Sat, 27 May 2023 06:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sat, 27 May 2023 06:00 PM IST
विज्ञापन
Madrasa Education Council member held a meeting with the principals of Madrasa
श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद के सदस्य शुक्रवार को भिनगा पहुंचे। जहां उन्होंने अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय में मदरसा शिक्षकों व प्रधानाचार्य के साथ बैठक की।
विज्ञापन

बैठक के दौरान उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद के सदस्य कमर अली ने कहा कि जिले के तीन परीक्षा केंद्रों पर सेकेंडरी, सीनियर सेकेंडरी एवं कामिल की परीक्षा शासन की मंशा के अनुरूप नकलविहीन संपन्न हुई। इसके लिए आप सभी बधाई के पात्र हैं। प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास व सबका प्रयास की तर्ज पर अल्पसंख्यकों के कल्याण एवं उत्थान के लिए प्रतिबद्ध हैं। ऐसे में आपकी भी जिम्मेदारी बनती है कि मदरसों में शिक्षणरत छात्रों को बेहतर शिक्षा प्रदान करें। ताकि वह पढ़ लिख कर उच्च पदों पर आसीन हो सकें। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी देवेंद्र राम ने अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के माध्यम से संचालित योजनाओं अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति योजना, प्रधानमंत्री जन विकास योजना, मदरसा आधुनिकीकरण योजना आदि के बारे में जानकारी दी। इस दौरान मदरसा शिक्षा परिषद के सदस्य ने इसकी समीक्षा भी की। जिसमें जिले की प्रगति संतोषजनक मिली। इस दौरान जिले के सभी मदरसों के प्रधानाचार्य व शिक्षक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed