फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Made people aware about cleanliness

लोगों को सफाई के लिए किया जागरूक

Sun, 29 Sep 2019 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
Made people aware about cleanliness
स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए रैली निकालते छात्र। - फोटो : SRAWASTI
कटरा (श्रावस्ती)। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की जिला शाखा की ओर से रविवार को विनियमित क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान स्कूली छात्रों ने रैली भी निकाली। जिसे पुरातत्व प्रभारी ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। रैली के माध्यम से छात्रों ने ग्रामीणों को साफ सफाई के लिए जागरूक किया। इस दौरान अधिकारियों व छात्रों ने ऐतिहासिक स्मारक परिसर की साफ सफाई की।
विज्ञापन

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण शाखा श्रावस्ती में रविवार को स्कूली छात्रों की ओर से रैली निकाली गई। रैली को पुरातत्व प्रभारी अखिलेश कुमार तिवारी ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस दौरान पुरातत्व प्रभारी ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान का उद्देश्य केवल आसपास की सफाई करना ही नहीं है, बल्कि नागरिकों की सहभागिता से अधिक से अधिक पेड़ लगाना, कचरा मुक्त वातावरण बनाना, शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराकर एक स्वच्छ भारत का निर्माण करना है। देश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए स्वच्छ भारत का निर्माण करना अत्यंत महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत के निर्माण एवं देश की छवि सुधारने का यह सही समय एवं अवसर है। रैली में शामिल छात्रों ने लोगों को स्वच्छता अभियान के बारे में जागरूक किया गया। रैली में शामिल बच्चे ‘हम सब का यही सपना, स्वच्छ भारत हो अपना’ ‘बापू का हर घर पहुंचे संदेश, स्वच्छ और सुंदर हो अपना देश’, ‘चलाओ जोरों से स्वच्छता अभियान, तभी तो बनेगा हमारा भारत महान’ स्लोगन बोल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रैली विनियमित क्षेत्र के आसपास के गांवों से होते हुए रैली फिर विनियमित क्षेत्र पहुंची। जहां मौजूद अधिकारियों व छात्रों ने विभिन्न क्षेत्रों की सफाई की। इस मौके पर उद्यान प्रभारी सुनील सिंह, सहायक पुरातत्व प्रभारी शैलेंद्र सिंह, कृपाराम वर्मा, त्रिवेणी प्रसाद शुक्ला, मदन यादव, अवधेश कुमार मौर्य सहित काफी संख्या में छात्र छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed