फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   maa durga

भए प्रगट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी...

Wed, 21 Apr 2021 11:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
maa durga
रामनवमी पर भिनगा के काली मंदिर में हवन पूजन व कन्या भोज कराते लोग - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। चैत्र नवरात्र के अंतिम दिन बुधवार को ठाकुरद्वारों में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विभिन्न देवी मंदिरों में हवन-पूजन व कन्या भोज का कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं, इकौना में मोहल्ला चौक स्थित हनुमान मंदिर में श्रीराम स्तुति की गई। इस दौरान ठाकुरद्वारों सहित देवी मंदिरों में भारी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

भिनगा के राजर्षि ठाकुरद्वारा मंदिर में रामनवमी पर दोपहर 12 बजे श्रीराम जन्म के साथ ही उनकी महाआरती का आयोजन किया। इस दौरान समूचा मंदिर परिसर राम जन्म के समय भए प्रकट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी... से गूंज उठा। भिनगा के राजर्षि ठाकुरद्वारा, कलेक्ट्रेट स्थित ठाकुरद्वारा श्रीराधा कृष्ण जी महराज, गिलौला के नीबाभारी, सदाशिव महादेव, इकौना के बेचूबाबा, चौक, उपाध्याय तालाब, भंगहा में श्रीपरमहंस प्राचीन ठाकुर द्वार सहित जिले के अन्य हिस्सों में स्थापित ठाकुरद्वारों में प्रबंधकों व समिति के सदस्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच परंपरागत ढंग से मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया गया। महिलाओं ने हाथों में आरती का थाल सजाकर प्रभु की महाआरती उतारकर सोहर भी गाए। वहीं, इकौना में चौक नगर वार्ड स्थित हनुमान मंदिर में श्रीराम जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान सभी स्थानों पर श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन

श्रावस्ती। चैत्र नवमी के अवसर पर बुधवार को मां दुर्गा के नवम स्वरूप मां सिद्धिदात्री की आराधना विधि विधान से की गई। देवी मंदिरों में आहुतियों के साथ कन्या भोज का आयोजन किया गया। वहीं, लोगों के घरों में भी दिनभर पूजा-अर्चना का क्रम चलता रहा। नवरात्र महोत्सव का अंतिम दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना में बीता। भिनगा नगर के राजर्षि काली मंदिर सहित जिले के विभिन्न देवी मंदिरों में पूजन-अर्चन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। हवन मंडपों में मां सिद्धिदात्री की उपासना करते हुए लोगों ने या देवी सर्वभूतेषु लक्ष्मी रूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम: के मंत्रों का जाप करते हुए आहुतियां दी। सुबह शुरू हुआ कन्या भोज का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने कन्या भोज कराने के साथ ही देवी मां पर ध्वजा नारियल व चुनरी भी चढ़ाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed