फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Lumpy virus knocks in Terai

Shravasti News: तराई मे लंपी वायरस की दस्तक

Wed, 10 Sep 2025 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Wed, 10 Sep 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Lumpy virus knocks in Terai
 लंपी वायरस से पीड़ित गोवंश। - संवाद
श्रावस्ती/गिरंट बाजार। तराई में लंपी वायरस की दस्तक से पशुपालकों में दहशत का माहौल है। भिनगा कस्बे में निराश्रित घूम रहे कई गोवंशों में लंपी वायरस के लक्षण दिखे हैं। गिरंट क्षेत्र के कई गांवों में पालतू पशु इसकी चपेट में आ गए हैं। पशुपालक गोवंशों को लंपी से बचाने के लिए एहतियात बरतने के साथ-साथ इलाज भी करवा रहे हैं।
विज्ञापन


तराई के सैकड़ों गोवंश लंपी वायरस की चपेट में आ गए हैं, इससे जिले में दहशत का माहौल बन गया है। मंगलवार को दीवानी परिसर के पास एक गाय में लंपी वायरस के लक्षण दिखे। गाय के पूरे शरीर पर बड़ी-बड़ी गांठें बनी नजर आईं।
विज्ञापन


गिरंट ग्राम पंचायत के मजरा रामदीनपुरवा, गोपाल सराय आदि गांवों में भी दर्जनों गोवंशों में लंपी वायरस के लक्षण मिले हैं। रामदीनपुरवा निवासी पशुपालक रमाशंकर यादव ने बताया कि उनका गोवंश छह दिन से वायरस की चपेट में है और कुछ खा-पी नहीं रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रमाशंकर यादव ने आरोप लगाया कि हरदत्तनगर गिरंट के पशु चिकित्सक से संपर्क करने पर उन्होंने अवकाश पर होने व हेल्पलाइन नंबर 1962 पर फोन करने की सलाह दी। 1962 पर फोन करने पर संबंधित ने आने से मना कर दिया, जिसके बाद निजी चिकित्सक से दवा ले रहे हैं।

पशुपालक राजेश ने बताया कि उनके गोवंश को भी बुखार व गांठें पड़ी हैं। निजी चिकित्सक से इलाज करवा रहे हैं। अब्बास अली ने बताया कि उनके बैल को 10 दिनों से समस्या है, इलाज करवा रहे हैं, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ है।




क्या है लंपी वायरस
लंपी वायरस पशुओं में फैलने वाला त्वचा संबंधी रोग है, इससे ग्रसित पशु के शरीर पर गांठें पड़ जाती हैं। साथ ही पशु को तेज बुखार, दूध उत्पादन में कमी, भूख न लगना आदि समस्याएं होती हैं। अगर संक्रमित पशु के आसपास स्वस्थ पशुओं को रखा जाए, तो उनके भी लंपी की चपेट में आने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed