फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Lord Buddha gave the message of Ashtanga Uposatha: Devanand

भगवान बुद्ध ने दिया था अष्टांग उपोसथ का संदेश : देवानंद

Sat, 14 Feb 2026 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sat, 14 Feb 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Lord Buddha gave the message of Ashtanga Uposatha: Devanand
गंध कुटी पर पूजा करते थाईलैंड के अनुयायी।- संवाद
कटरा। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती शुक्रवार को थाईलैंड से आए अनुयायियों के 60 सदस्यीय दल से गुलजार रही। सभी ने बौद्ध भिक्षु देवानंद के नेतृत्व में पारंपरिक ढंग से गंधकुटी व जेतवन में पूजन-अर्चन किया। जेतवन की परिक्रमा भी की। इस दौरान बौद्ध सभा का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन



बौद्ध सभा को संबोधित करते हुए भिक्षु देवानंद ने कहा कि भगवान बुद्ध ने प्राणी को हिंसा, चोरी, झूठ, नशा, मैथुन, रात्रि भोजन, माला पहनना, सुगंध धारण करना, मंच या बिछी भूमि पर सोने जैसे अष्टांग उपोसथ के नियम बताए। साथ ही उनका पालन करने का उपदेश भी दिया।
विज्ञापन


उन्होंने अष्टांग उपोसथ के नियम का पालन करने को दुख का अंत करने वाला मार्ग बताया। कहा कि चंद्रमा व सूर्य सुदर्शन हैं, जो प्रकाश फैलाते हैं और अंधकार का नाश करते हैं। वे आकाश की सभी दिशाओं को आलोकित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि मुक्ता, मणि, बिल्लौर, स्फटिक, शुद्ध कंचन, स्वर्ण, चंद्रमा का प्रकाश और सभी तारागण भी अष्टांग उपोसथ का पालन करने वाले के सोलहवें हिस्से के बराबर नहीं हैं। भगवान बुद्ध ने कहा था कि सदाचारी नारी और जो मनुष्य अष्टांग उपोसथ का पालन करते हैं, सुखदायक पुण्य कर्म करते हैं, वे अनिंदित रहकर स्वर्ग स्थान को प्राप्त होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed