फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Listen seriously to the problems of the complainants: DM

गंभीरता से सुनें फरियादियों की समस्याएं : डीएम

Sat, 07 Aug 2021 11:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Listen seriously to the problems of the complainants: DM
इकौना तहसील में फरियाद सुनते डीएम व एएसपी - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। जिले की तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। वीकेंड लॉकडाउन के कारण आयोजित इस संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की संख्या कम रही। इस दौरान समूचे जिले में मात्र पांच शिकायतों का ही निस्तारण हो सका।
विज्ञापन

इकौना तहसील में आयोजित जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी टीके शिबु ने की। इस दौरान उन्होंने मौजूद अधिकारियों से कहा कि संपूर्ण समाधान तहसील दिवस में आने वाले फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनें। साथ ही उसका समय सीमा में निराकरण करने को प्राथमिकता दें। जिससे फरियादियों को अपनी समस्याओं के निस्तारण के लिए भटकना न पड़े। शिकायतों के निस्तारण के गुणवत्ता की जांच भी की जाएगी। यदि निस्तारण में फर्जीवाड़ा मिला तो निस्तारण करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान यहां कुल 159 मामले आए। जिनमें से मात्र दो मामले का मौके पर निस्तारण हो सका।
विज्ञापन

वहीं जमुनहा तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 37 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिनमें से मौके पर एक शिकायत का ही निस्तारण किया गया। जबकि भिनगा में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में मात्र 12 शिकायतें आईं। इनमें से केवल एक शिकायत का ही निस्तारण हुआ। इस दौरान इकौना में एएसपी बीसी दुबे सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। जबकि भिनगा व जमुनहा में तहसील व ब्लॉक स्तरीय अधिकारी व सभी संबंधित राजस्व निरीक्षक, लेखपाल एवं फरियादी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed