{"_id":"65b948146aed70556204eda6","slug":"life-imprisonment-srawasti-news-c-104-1-srv1001-103335-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: डकैती व हत्या के दो दोषियों को आजीवन कारावास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: डकैती व हत्या के दो दोषियों को आजीवन कारावास
Wed, 31 Jan 2024 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Wed, 31 Jan 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। सोनवा थाना क्षेत्र में करीब 14 वर्ष पूर्व डकैती के दौरान हत्या के एक मामले में न्यायालय ने मंगलवार दो आरोपियों को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। इसके साथ ही दोषियों को 10 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। दो आरोपियों को संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त कर दिया गया है। एक अन्य फरार आरोपी का मामला विचाराधीन है।
जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी केपी सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर भिठिया चिचड़ी निवासी अमरनाथ ने 14 मार्च 2010 को सोनवा थाने में दी थी। अमरनाथ ने बताया कि 13 मार्च की रात डकैतों ने हमलाकर उसके भाई कल्पनाथ की हत्या कर दी थी। इस घटना में कल्पनाथ की पत्नी पूनम गंभीर रूप से घायल हो गईं।
डकैती के दौरान हत्या की घटना में पुलिस ने बहराइच के रिसिया क्षेत्र के विशुनापुर निवासी तोताराम, महाजन उर्फ इस्माइल, गोकुलपुर मजरा सिक्खन पुरवा निवासी चंपा सिंह, नानपारा के लीला पारा निवासी गजराज सिंह व भिनगा के हनुमानगढ़ी निवासी गिरीश सिंह के विरुद्ध केस दर्ज किया। विवेचना पूरी करके आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट न्यायालय में पेश की।मुकदमे के दौरान आरोपी चंपा सिंह की मृत्यु हो गई। एक अन्य आरोपी छत्तर सिंह के फरार होने के कारण उसकी पत्रावली अलग कर दी गई थी, जो अभी विचाराधीन है।
विज्ञापन
इस केस में मंगलवार को जिला जज देवेंद्र सिंह ने गजराज व तोताराम को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास व 10 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। महाजन उर्फ इस्माइल व गिरीश सिंह को संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त कर दिया है। सजा सुनाए जाने के बाद दोनों दोषियों को पुलिस अभिरक्षा में जिला कारागार बहराइच भेज दिया गया।