फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Leopard killed man

तेंदुए ने मां के साथ सो रहे किशोर को बनाया निवाला

Tue, 02 Apr 2019 11:44 PM IST
Praveen Singh न्यूज डेस्क, श्रावस्ती
न्यूज डेस्क, श्रावस्ती Published by: Praveen Singh Updated Tue, 02 Apr 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
मां के साथ बरामदे में सो रहे एक किशोर को तेंदुए ने दबोच लिया। मां जब तक कुछ समझ पाती तेंदुए ने किशोर को निवाला बना लिया। चीख पुकार पर लोग दौड़े तो तेंदुआ जंगल की ओर भाग निकला। इस घटना से पहले तेंदुए ने आंगन में सो रही एक वृद्धा पर हमला कर घायल कर दिया। उसे सीएचसी सिरसिया में भर्ती किया गया है। लगातार तेंदुए के हमले से लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन


सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग के बनकटवा रेंज अंतर्गत बिनोहनीकला निवासी ननकने ने बताया कि उसकी पत्नी शमशुन्निशा और 13 वर्षीय बेटा अफसर सोमवार रात बरामदे में सो रहे थे। तभी तेंदुए ने बेटे पर हमला कर दिया। जब तक मां कुछ समझ पाती बेटे की मौत हो गई। चीख पुकार के बाद तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। परिवारीजनों की सूचना के बाद पहुंची ललिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बलरामपुर भेज दिया है।
विज्ञापन

 
इससे पहले सिरसिया थाना क्षेत्र का ग्राम अतरपरी बलरामपुर जिले की सीमा से सटा हुआ है। जहां सोमवार रात सोहेलवा जंगल से निकलकर आए तेंदुए ने रामकुमारी (65) पत्नी कुन्ने पर हमला कर दिया। वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई। उसकी चीख सुन दौड़े परिवारीजनों व ग्रामीणों को आता देख तेंदुआ मौके से भाग गया। गंभीर रूप से घायल रामकुमारी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसिया में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक के बाद एक घटना से दहशत
सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम धर्मंतापुर में एक पखवारा पूर्व रामतीरथ उर्फ परिक्रमा सात वर्षीय बेटी विमला के साथ खेत में गया था, जहां तेंदुए ने विमला को निवाला बना डाला। घटना के कुछ दिन पूर्व आमदखोर तेंदुए ने थाना क्षेत्र के ही बालू घोलिया गांव निवासिनी रुक्मणी यादव (7) पुत्री योगेंद्र यादव को निवाला बना लिया था। इसके साथ ही तेंदुए ने आसपास गांव में कई मवेशियों को निशाना बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed