फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Leopard cub seen on the banks of a mountain stream

Shravasti News: पहाड़ी नाले के किनारे दिखा तेंदुए का शावक

Sat, 12 Apr 2025 02:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sat, 12 Apr 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Leopard cub seen on the banks of a mountain stream
सिरसिया के दूबेपुरवा गांव में पकड़ा गया तेंदुए का शावक।
सिरसिया (श्रावस्ती)। पहाड़ी नाले के किनारे शुक्रवार को ग्रामीणों को झाड़ी में एक तेंदुए का शावक दिखा। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम तेंदुए का रेस्क्यू कर वन कार्यालय भिनगा लाई। बाद में उसे चिकित्सीय परीक्षण के बाद जंगल में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

सिरसिया क्षेत्र के बलनपुर-बसंतपुर के मजरा दूबेपुरवा निवासी ग्रामीण शुक्रवार सुबह गेहूं के खेत गए थे। इस दौरान उन्हें गांव के पास स्थित पहाड़ी नाले के किनारे लगी झाड़ी में एक तेंदुए का शावक दिखा। दहशत में आए ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। डीएफओ धनराज मीणा के नेतृत्व में पहुंचे रेंजर भिनगा नंद कुमार, एसडीओ वेद प्रकाश, डिप्टी रेंजर बलराम गौड़ ने वन कर्मियों व ग्रामीणों के साथ मिल कर तेंदुए की घेराबंदी की। इसके बाद चारों तरफ जाल लगा कर उसको पकड़ लिया गया। बाद में उसे वन कार्यालय भिनगा लाया गया। डिप्टी रेंजर ने बताया कि पकड़ा गया नर तेंदुआ करीब डेढ़ वर्ष का है। उसका वन कार्यालय भिनगा में चिकित्सीय परीक्षण कराकर उसे जंगल में छोड़ा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed