फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Lekhpalas took out bike rally

लेखपालों ने निकाली बाइक रैली

Tue, 19 Nov 2019 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
Lekhpalas took out bike rally
इकौना तहसील से मोटर साइकिल जूलूस निकालते लेखपाल। - फोटो : SRAWASTI
इकौना (श्रावस्ती)। वेतन व अन्य विसंगतियों के विरोध में लेखपालों ने मंगलवार को इकौना में बाइक रैली निकाली। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आवाहन पर निकाली गई रैली तहसील परिसर से होते हुए बुद्धा इंटर कॉलेज कटरा तक गई। लेखपाल अपनी 11 सूत्री मांगों के पूरा नहीं होने से नाराज हैं।
विज्ञापन

तहसील लेखपाल संघ इकौना के अध्यक्ष राजमणि शुक्ला ने बताया कि लेखपाल काफी दिनों से अपने पदनाम में परिवर्तन के साथ ही वेतन विसंगति दूर करने, ग्रेड पे बढ़ाने, मोटर साइकिल भत्ते के साथ अन्य विभागों के किए जा रहे कार्यों का मानदेय दिलाने, रिक्त पद भरने और समय से पदोन्नति करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

लेखपाल 100 रुपये महीने नियति यात्रा भत्ता पाते हैं, लेकिन महीने भर में क्षेत्र, तहसील की आवाजाही पर तीन हजार रुपये का पेट्रोल खर्च हो रहा है। अतिरिक्त क्षेत्र का कार्य बढ़ता है तो खर्चा भी बढ़ता है। इसी लिए अपनी इन मांगों को लेकर वह काफी दिनों से आंदोलित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी आंदोलन को गति देने के लिए इकौना के लेखपालों ने तहसील से लेकर बुद्धा इंटर कॉलेज तक मोटर साइकिल रैली निकाली। रैली इकौना बाईपास स्थित इलाहाबाद बैंक के पास जाकर संपन्न हुई। इस मौके पर लेखपाल संघ के महामंत्री प्रदीप कुमार चौधरी, मेवाराम यादव, रामअधार वर्मा, अटल बिहारी मिश्रा, संतोष कुमार त्रिपाठी आदि लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed