फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   lekhpal

आठ सूत्रीय मांग को लेकर लेखपालों ने शुरु किया अपिश्चित कालीन कार्य बहिष्कार

Mon, 16 Dec 2019 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
lekhpal
श्रावस्ती। आठ सूत्री मांगों को लेकर राजस्व लेखपालों ने सोमवार से बेमियादी कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले धरना-प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन के दौरान उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष गोविंद मिश्र ने कहा कि हमारा संघ एसीपी विसंगति दूर करने की मांग कर रहा है। हमारा कहना है कि 30 नवंबर 1994 से पूर्व नियुक्त लेखपालों को सोलह वर्ष की सेवा का द्वितीय एसीपी के रूप में ग्रेड-पे 4200 जबकि 30 नवंबर 1994 के बाद नियुक्त लेखपालों को सोलह वर्ष की समान सेवा पर ग्रेड-पे 2800 ही मिल रहा है। इस विसंगति को दूर किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संघ कार्य में वृद्धि एवं विशिष्ट व तकनीकी महत्व के दृष्टिगत प्रारंभिक ग्रेड-पे 2000 से बढ़ाकर 2800 करने की मांग कर रहा है। इसके साथ ही 2001 में चयनित व 2003-04 में प्रशिक्षित लेखपालों को प्रशासनिक विलंब के कारण नियुक्ति पहली अप्रैल 2005 के बाद होने के आधार पर पुरानी पेंशन स्कीम से वंचित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी प्रशिक्षण अवधि को वेतन रहित सेवा काल माना गया है। इस विसंगति को दूर किया जाए। जयंत सिंह ने कहा कि हमें राजस्व परिषद की संस्तुति के अनुसार विशेष भत्ता एवं स्टेशनरी भत्ता दिलाया जाए। इसके साथ ही निर्धारित यात्रा भत्ता के स्थान पर दो पहिया वाहन भत्ता अनुमन्य किया जाए।
विक्रम सिंह ने कहा कि राजस्व लेखपाल का पदनाम परिवर्तित कर राजस्व उप निरीक्षक किया जाए। साथ ही राजस्व उप निरीक्षक सेवा नियमावली 2018 को प्रख्यापित किया जाए। कृषि विभाग की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के क्रियान्वयन में मध्य प्रदेश की भांति प्रशासनिक व्यय एवं इंसेन्टिव के लिए 18 रुपये प्रति खाता व लाभार्थी लेखपालों को भुगतान किया जाए।

इस दौरान लेखपालों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी भी की। धरना-प्रदर्शन के दौरान सौम्या तिवारी, दीपाली अग्रवाल, शिल्पी शुक्ला, रामकरन गुप्ता, संतोष कुमार यादव, अर्जुन पटेल, ध्रुव कुमार, कृष्णचंद्र मिश्रा, दिनेश वर्मा व दिलीप कुमार यादव सहित कई अन्य लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed