{"_id":"624b2bda48a9454a8c5288ab","slug":"led-found-on-increase-in-enrollment-of-children-srawasti-news-lko624594264","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के नामांकन में बढ़ोत्तरी पर मिला एलईडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों के नामांकन में बढ़ोत्तरी पर मिला एलईडी
विज्ञापन
श्रावस्ती के संविलियन विद्यालय जयचंदपुर कटघरा में उत्कृष्ट कार्य के लिए शिक्षक को सम्मानित करत?
- फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। स्कूल चलो अभियान के शुभारंभ के दौरान सीएम योगी ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अध्यापकों, ग्राम प्रधान व मेधावियों को सम्मानित भी किया। इस दौरान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन योजनांतर्गत आच्छादित विद्यालयों में अपेक्षित सुधार के साथ छात्र नामांकन में बढ़ोत्तरी दर्ज कराने पर संविलियन विद्यालय सिसवा की शिक्षिका अतिया प्रवीन व चहलवा के अंकित कुमार श्रीवास्तव को पुरस्कार में एलईडी टीवी दिया गया।
आकांक्षात्मक जिला श्रावस्ती में अपने प्रयास से 1902 बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराने पर संविलियन विद्यालय जमुनहा के प्रधान शिक्षक अमरनाथ सिंह को स्मृति चिन्ह व शाल और निजी प्रयास से विद्यालय में समृद्ध पुस्तकालय की स्थापना करने वाले प्राथमिक विद्यालय अगरडीहा (गिलौला) के शिक्षक आनन्द त्रिपाठी व संविलियन विद्यालय मझौवा सुमाल (इकौना) के शिक्षक बलराम सिंह को पुस्तकों का सेट भेंट कर सम्मानित किया गया।
इसके अलावा आपरेशन कायाकल्प के तहत ग्राम पंचायत जयचन्द्रपुर कटघरा में सराहनीय कार्य करने पर ग्राम प्रधान अरविंद कुमार तिवारी को भी स्मृति चिन्ह व शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही कक्षा एक के नव-प्रवेशी अंकुश, दिलशाद व जीशान तथा कक्षा छह में नवप्रवेशी छात्रा सपना व हर्शिता को भी नामांकन प्रमाण पत्र के साथ साथ स्कूल बैग, जूता-मोजा, पुस्तक (एजुकेशन किट) प्रदान किया गया। दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने तथा अन्य दूसरे बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से ब्रेल किट तथा एलिम्को कानपुर के सहयोग सहायक उपकरण भी उपलब्ध कराए गए।