फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Learn patience from Gandhi and Shastri

गांधी व शास्त्री से लें धैर्य की सीख

Fri, 02 Oct 2020 11:07 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 11:07 PM IST
विज्ञापन
Learn patience from Gandhi and Shastri
श्रावस्ती। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती जिले में शुक्रवार को धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान सरकारी व अर्द्ध सरकारी भवनों सहित शैक्षिक संस्थानों में ध्वजारोहण किया गया। जिले में स्वच्छता अभियान सहित कई अन्य कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने राष्ट्रपिता व पूर्व प्रधानमंत्री से धैर्य व क्रोध को नियंत्रित करने की सीख लेने का आवाहन किया।
विज्ञापन

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर कलक्ट्रेट में कार्यक्रम की शुरूआत जिलाधिकारी टीके शिबु ने ध्वजारोहण कर की। इस दौरान छात्राओं ने बापू के प्रिय भजन प्रस्तुत किए। इसके बाद कलक्ट्रेट में गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें डीएम सहित मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों ने राष्ट्रपिता व पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन समर्पित किए।
विज्ञापन

इस दौरान डीएम ने कहा कि राष्ट्रपिता ने जिस भारत का सपना देखा था उसमें सिर्फ राजनीतिक आजादी नहीं थी, बल्कि एक स्वच्छ एवं विकसित देश की कल्पना भी की थी। उस कल्पना को लोगों की ओर से सेवा भाव ढंग से ही पूरा किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं एडीएम योगानंद पांडेय ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी बहुत ही धैर्यवान थे। जिन व्यक्तियों के पास धैर्य व क्रोध पर नियंत्रण है निश्चित ही वो बहुत ही तरक्की करेंगे। धैर्य रखने एवं क्रोध के नियंत्रण की सीख हमें राष्ट्रपिता व पूर्व प्रधानमंत्री से लेनी चाहिए। इस मौके पर अवधेश कुमार यादव, केके वैश्य, ओम प्रकाश श्रीवास्तव ने भी विचार व्यक्त किए। मौके पर कई अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
वहीं न्यायालय भवन पर प्रभारी जिला जज शिव कुमार सिंह, विकास भवन पर सीडीओ कुमार हर्ष, पुलिस अधीक्षक कार्यालय व पुलिस लाइन में एसपी अरविंद कुमार मौर्या, वन कार्यालय पर डीएफओ एपी यादव के साथ ही सभी सरकारी एवं अर्द्ध सरकारी कार्यालयों पर विभागाध्यक्षों, शैक्षणिक संस्थाओं में प्राचार्य व व्यवस्थापकों ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान शैक्षणिक संस्थाओं में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से राष्ट्रपिता व पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया।
चौधरी श्यामता प्रसाद महिला महाविद्यालय खरगौरा बस्ती में प्राचार्य डॉ. शिम्मी तिवारी की अध्यक्षता में भाषण प्रतियोगिता हुई। महामाया राजकीय महाविद्यालय, चौधरी रामबिहारी बुद्ध इंटर कॉलेज, जगतजीत इंटर कॉलेज सहित अन्य विद्यालयों में प्रधानाचार्य ने ध्वजारोहण किया। जमुनहा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी ध्वजारोहण किया गया। प्रभारी चिकित्सक डॉ. सुमन बाबू ने लोगों के साथ मिल कर परिसर में गुलमोहर के पौधे लगाए।
एसएसबी जवानों ने पौधरोपण कर मैराथन में किया प्रतिभाग
एसएसबी 62वीं वाहिनी भिनगा सहित सीमा चौकियों पर गांधी जयंती पर पौध रोपण किया गया। इसके साथ ही एसएसबी ने 15 सितंबर से दो अक्तूबर तक चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के तहत साफ सफाई की। इस दौरान कमांड अधिकारी चिरंजीव भट्टाचार्य के नेतृत्व में जवानों ने एसएसबी परिसर व सीमा चौकियों सहित कैंपस एरिया के साथ ही आसपास के गांवों में साफ सफाई की।
पौधरोपण कर ग्रामीणों को जागरूक किया। इस मौके पर उप कमांडेंट संदीप कुमार जेटली, जय सिंह सहित काफी संख्या में जवान मौजूद रहे। वहीं फिट इंडिया फ्रीडम रन मूमेंट कार्यक्रम के तहत एसएसबी ने सात किलोमीटर मिनी मैराथन का आयोजन किया। इसमें एसएसबी जवानों ने परिवारीजनों सहित प्रतिभाग किया। वहीं एसएसबी के पुरुष व महिला जवानों के परिवारों के बीच बॉलीवॉल प्रतियोगिता हुई। जिसमें विजेता टीम को सम्मानित किया गया।
पुलिस अधिकारियों व जवानों ने ली अहिंसा व राष्ट्रीय एकता की शपथ
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया। इस दौरान सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर चलने, धूम्रपान व अन्य किसी प्रकार के तंबाकू उत्पादों का सेवन न करने तथा समाज को जागरूक करने की सभी पुलिस कर्मियों को शपथ दिलाई गई।

इस दौरान एएसपी बीसी दूबे ने पुलिस लाइन में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को टी-शर्ट का वितरण किया। मौके पर सीओ हौसला प्रसाद, प्रतिसार निरीक्षक विनोद कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक यूपी 100 आरके शुक्ला सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed