{"_id":"6a45627cfc9297cac80bcd34","slug":"launch-of-the-communicable-disease-control-campaign-shravasti-news-c-104-1-srv1004-121300-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ
Thu, 02 Jul 2026 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Thu, 02 Jul 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ करते विधायक व अन्य।
श्रावस्ती। बरसात में फैलने वाले संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया गया। इस दौरान विधायक रामफेरन पांडेय, सीडीओ व सीएमओ ने झंडी दिखाकर जागरूकता वाहन व स्वच्छता कर्मियों को क्षेत्र के लिए रवाना किया।
इस मौके पर विधायक ने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान व दस्तक अभियान के माध्यम से लोगों में सफाई की प्रवृत्ति को पैदा करने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग, पंचायती राज, माध्यमिक शिक्षा, बेसिक शिक्षा, पशुपालन, दिव्यांगजन सशक्तीकरण, आईसीडीएस, कृषि, नगर विकास, उद्यान तथा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग आपस में समन्वय स्थापित कर लोगों को सेहत के साथ ही साफ सफाई के लिए भी जागरूक कर मच्छरों की रोकथाम के लिए साफ सफाई भी कराएंगे।
सीडीओ शाहिद अहमद ने कहा कि एक से 31 जुलाई तक माइक्रोप्लान के आधार पर अभियान चलाया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में नालियों की सफाई, झाड़ियों की कटाई, जलभराव का निस्तारण, स्वच्छता अभियान तथा मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए लिए प्रभावी कार्यवाही की जाएगी। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार सिंह ने बताया कि 11 से 31 जुलाई तक चलने वाले दस्तक अभियान के दौरान आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर भ्रमण कर बुखार के रोगियों की पहचान करेंगी। साथ ही लक्षणों के आधार पर मरीजों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रदान करेंगी।
विज्ञापन
1313 टीमें 2.95 लाख घरों का करेंगी भ्रमण
जिला मलेरिया अधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि दस्तक अभियान के दौरान 1313 टीमें 295657 घरों का भ्रमण कर बुखार, आईएलआई (इन्फ्लुएंजा लाइक इलनेस), क्षय रोग (टीबी), फाइलेरिया, कालाजार, कुष्ठ, कुपोषण तथा दस्त के लक्षण वाले संभावित रोगियों की पहचान करेंगी। साथ ही उनका विवरण ई-कवच पोर्टल पर अपलोड करेंगी। इस मौके पर एसीएमओ डॉ. उदयनाथ, एआरओ सुरेश यादव, अधीक्षक डॉ. प्रवीण सहित अन्य लोग मौजूद रहे।