{"_id":"5f1b05848ebc3e63c920a25d","slug":"laborer-dies-due-to-high-tension-line-srawasti-news-lko5322897161","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मजदूर की मौत
विज्ञापन
कटरा (श्रावस्ती)। पर्यटन क्षेत्र श्रावस्ती में निर्माणाधीन शौचालय में कार्यरत एक मजदूर शुक्रवार को हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जिस हाई टेंशन लाइन की चपेट में मजदूर आया वह कार्यस्थल के ऊपर से होकर निकली थी। यह कार्य पुरातत्व विभाग की ओर से कराया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बौद्ध तपोस्थली में संभवनाथ मंदिर के पीछे पुरातत्व विभाग की ओर से शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है। इस स्थान पर चक्रभंडार निवासी जगदीश मौर्य (18) पुत्र गिरधारी लाल भी मजदूरी कर रहा था। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे वह काम के लिए पहुंचा ही था कि छत पर कुछ सामान लेने के लिए चढ़ा।
छत के ऊपर से ही हाईटेंशन लाइन गुजर रही थी। इस दौरान वह लाइन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना साथ में काम कर रहे मजदूरों ने मृतक के परिवारीजन व पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे कटरा चौकी प्रभारी किसलय मिश्र व नायब तहसीलदार मुकेश कुमार शर्मा ने शव का पंचनामा भरा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।