फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Krishna Janmashtami celebrated with pomp

धूमधाम से मनी कृष्ण जन्माष्टमी

Sat, 20 Aug 2022 11:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
Krishna Janmashtami celebrated with pomp
कटरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर रासलीला करते कलाकार - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। भगवान विष्णु के अवतारी श्रीकृष्ण का जन्म जिले में शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। भिनगा व इकौना नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में माखनचोर कुंवर कन्हैया के जन्म पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मध्य रात श्रीकृष्ण जन्म के साथ ही आसमान पर छूटने वाले पटाखों व भजनों की गूंज से समूचा जिला कृष्णमय हो गया। इस बीच हुई रिमझिम से मौसम भी पूरी तरह सुहाना बना रहा।
विज्ञापन

भादो कृष्ण पक्ष अष्टमी को जिले के प्रमुख ठाकुरद्वारों सहित लोगों के घरों में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म पूर्ण श्रद्धा व पारंपरिक ढंग से मनाया गया। इस मौके पर कई प्रमुख स्थानों पर देवकी नंदन गोपाल की जन्माष्टमी पर रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसके लिए पुलिस लाइन परिसर सहित ठाकुरद्वारों सहित अन्य मंदिरों को विद्युत झालरों के सहारे सजाया गया। इसके साथ ही कई स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा रंग-बिरंगी झांकियां भी सजाई गईं।
विज्ञापन

इस अवसर पर मंदिरों पर बजने वाले भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं से संबंधित गीतों के कारण समूचा जिला कृष्णमय रहा। शुक्रवार मध्य रात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ ही मंदिरों में बजने वाले घंट घड़ियालों व शंखनादों के साथ ही हुई आतिशबाजी से समूची श्रावस्ती मथुरा-वृंदावन बन गई थी। पुलिस लाइन परिसर में डीएम नेहा प्रकाश, एसपी अरविंद कुमार मौर्या, एएसपी सहित अन्य पुलिस कर्मियों ने परिवार के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राम जानकी मंदिर कटरा में श्री कृष्ण जन्म महोत्सव का आयोजन किया गया। जहां वृषभान दुलारी रासलीला मंडल वृंदावन धाम मथुरा के कलाकारों द्वारा श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का मंचन किया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि श्रीकृष्ण का नाम बंसी बजैया है तो रास रचैया भी है। रास यानी नृत्य कृष्ण की आराधना करने का ही एक जरिया है। कत्थक तो श्रीकृष्ण के बिना अधूरा ही है, क्योंकि कत्थक का हर पद श्रीकृष्ण की आराधना है। इस मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
खोजे नहीं मिला डंठल सहित खीरा
भगवान श्रीकृष्ण का जन्म मनाने के लिए डंठल सहित खीरे का प्रयोग किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि अनंत अविनाशी श्रीहरि विष्णु अजन्मा होने के साथ ही अमर भी हैं। इसलिए खीरे को कृष्ण का प्रतिरूप मान कर प्रभु के जन्म के समय डंठल को काटा जाता है। जिले में डंठल वाला खीरा खोजे नहीं मिला। और जो मिला भी वह 50 से 150 रुपये का प्रति खीरा मिला।
इकौना में विधि विधान से हूआ पूजन
इकौना । इकौना थाने में पुलिस विभाग एवं गणमान्य नागरिक की मौजूदगी में गुरुवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाया गया। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी ने पत्नी के साथ परंपरागत रीति रिवाज के साथ पूजन कराया। इसके बाद भगवान कृष्ण को परिवार के साथ पालने में झूला झुलाते हुए अपनी मनोकामना पूरी की। इस मौके पर एसडीएम इकौना आरपी,चौधरी, क्षेत्राधिकारी महेंद्र पाल शर्मा, तहसीलदार पीके राय सहित अन्य अधिकारी व आमजन मौजूद रहे।

डीएम व सीडीओ ने गेहुंआभारी में किया गो पूजन
श्रावस्ती। डीएम नेहा प्रकाश सीडीओ अनुभव सिंह के साथ शुक्रवार को सिरसिया के गोआश्रय स्थल गेहुंआभारी पहुंचीं। जहां उनके द्वारा गोवंशों को गुड़ व चारा खिलाकर उनका पूजन किया। इस दौरान डीएम ने गोआश्रय स्थल का निरीक्षण कर जायजा भी लिया। साथ ही गोवंशों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान पशु चिकित्साधिकारी डॉ. शिवेंद्र झा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed