{"_id":"5ee8f1798ebc3e42fd1f5e86","slug":"killing-the-girl-srawasti-news-lko5262962107","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका की ईंट से कूंच कर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिका की ईंट से कूंच कर हत्या
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। सोनवा थाना क्षेत्र में नसिरगंज पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम काला निवासी एक मासूम परिवारीजनों के साथ सोमवार को मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने जमुनहा बाजार आई थी। जहां से वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। उसका शव मंगलवार को जमुनहा पुलिस चौकी के पीछे झाड़ियों में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची मल्हीपुर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। वहीं पुलिस ने मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। जिसने पूछताछ में ईंट से कूंचकर मासूम की हत्या की बात कबूल की है।
मल्हीपुर थाना क्षेत्र के जमुनहा बाजार निवासी इकबाल उर्फ भूरे पुत्र नजीर के घर में सोमवार को वैवाहिक कार्यक्रम था। इसमें शामिल होने के लिए थाना क्षेत्र के ग्राम काला निवासी महफूजुर रहमान परिवारीजनों सहित आया था। सोमवार शाम महफूजुर रहमान की पुत्री शबा (05) संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। देर रात तक परिवार के लोग व रिश्तेदार उसकी तलाश करते रहे, इसके बावजूद मासूम का कोई पता नहीं चला। इस पर महफूजुर रहमान ने मल्हीपुर पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर पुत्री की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
इसके बाद मंगलवार शाम शबा का शव जमुनहा पुलिस चौकी के पीछे झाड़ियों में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची मल्हीपुर पुलिस ने मौके से एक चाकू व खून से सना ईंट भी बरामद किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। वहीं मृतका के पिता ने जमुनहा बाजार निवासी मनोज सोनी के विरुद्ध पुत्री की हत्या का मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन
इस पर पुलिस ने मनोज को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक मल्हीपुर देवेंद्र पांडेय ने बताते हैं कि मनोज मांगलिक आयोजन में शामिल होने आया था। उसने पूछताछ में बताया कि शबा की पायल चुराने के लिए उसने उसकी हत्या की थी। शबा की पायल निकालने के बाद उसने उसे जमुनहा बाजार निवासी एक सराफा को बेचा था।