फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Kerosene distribution to 64 thousand poor stopped

64 हजार गरीबों को केरोसिन वितरण बंद

Sun, 15 Sep 2019 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
Kerosene distribution to 64 thousand poor stopped
श्रावस्ती। जिले में चौसठ हजार गरीबों का एक सितंबर से केरोसिन ऑयल बंद कर दिया गया है। इनका कारण इन गरीबों के पास उज्ज्वला गैस व विद्युत कनेक्शन होना है। इन गरीबों में ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ता हैं। इसमें मात्र ढाई हजार ही नगरीय क्षेत्र के उपभोक्ता हैं। जिले में और लोगों का केरोसिन आयल वितरण बंद करने के लिए अभी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

सरकार का नया फरमान है कि जिन लोगों के पास उज्ज्वला गैस कनेक्शन व विद्युत कनेक्शन हो, उनको केरोसिन ऑयल का कोटे से वितरण बंद कर दिया जाए। इस आदेश के बाद आपूर्ति विभाग ने एक सितंबर से जिले में चौसठ हजार कार्डधारकों को केरोसिन ऑयल देना बंद कर दिया।
विज्ञापन

इन उपभोक्ताओं में अधिकांश ग्रामीण क्षेत्र के निवासी हैं। इनमें नगरीय क्षेत्र के मात्र ढाई हजार उपभोक्ता हैं। सरकार के इस आदेश से गरीबों की परेशानी बढ़ गई है। देखा जाए तो जिले में कुल दो लाख तेरह हजार अंतोदय कार्ड धारक हैं। इन्हें सरकार प्रतिमाह कम मूल्य पर केरोसिन ऑयल उपलब्ध कराती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकांश लोग इस केरोसिन का उपयोग लालटेन में रोशनी के लिए करते थे। लेकिन सरकार ने घर में विद्युत व उज्ज्वला गैस कनेक्शन को आधार मान कर 64 हजार लोगों का केरोसिन ऑयल बंद कर दिया। वहीं देखा जाए तो उज्ज्वला गैस कनेक्शन के लाभार्थियों की ओर से सिलेंडर रिफिलिंग के आंकड़े चौंकाने वाले हैं।
जिले में 83 प्रतिशत लाभार्थी कनेक्शन पाने के बाद दोबारा सिलेंडर रिफिल करवाने ही नहीं पहुंचे। लोगों का कहना है कि उनके पास गैस भरवाने के लिए प्रतिमाह पैसा एकत्र ही नहीं हो पाता है तो वह सिलेंडर कहां से भरवाएं। वहीं सौभाग्य योजना के तहत बिजली कनेक्शन तो मिला पर वह बिल भी नहीं जमा कर पा रहे हैं।
ऐसे में ज्यादा से ज्यादा एक बल्ब का ही प्रयोग करते हैं। वहीं रात में विद्युत कटौती होने पर परेशानी बढ़ जाती है। केरोसिन आयल नहीं मिलने से लालटेन भी नहीं जल पा रही है। उधर दूसरी ओर आपूर्ति विभाग अभी और उपभोक्ताओं का केरोसिन आयल वितरण बंद करने के लिए पड़ताल में जुटा है।

एक सितंबर से जिले में चौसठ हजार उपभोक्ताओं का केरोसिन ऑयल वितरण बंद किया गया है। इसमें नगर के ढाई हजार व ग्रामीण क्षेत्र के 61500 कार्ड धारक हैं। अभी और उपभोक्ताओं की पड़ताल की जा रही है। जिनके पास गैस व बिजली का कनेक्शन है उन सभी उपभोक्ताओं को वितरण बंद किया जाएगा। - क्यामुद्दीन अंसारी, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed