फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Kayasthas worshipped Lord Chitragupta

Shravasti News: कायस्थों ने की भगवान चित्रगुप्त की पूजा

Fri, 24 Oct 2025 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Fri, 24 Oct 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Kayasthas worshipped Lord Chitragupta
भगवान चित्रगुप्त की पूजा करता कायस्थ परिवार। - स्रोत: ग्रामीण
श्रावस्ती। कायस्थ समाज के लोगों ने बृहस्पतिवार को भगवान चित्रगुप्त की पूजा धूमधाम से की। श्रीसीता-राम लिखकर लेखन कार्य प्रारंभ किया।
विज्ञापन


मान्यता है कि कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भगवान चित्रगुप्त जी ब्रह्मा जी की काया से प्रकट हुए थे। इसलिए प्रतिवर्ष इस दिन भगवान चित्रगुप्त की पूजा की जाती है। शिवसहाय लाल श्रीवास्तव ने बताया कि एक अन्य मान्यता के अनुसार भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक में गुरु वशिष्ठ भगवान चित्रगुप्त को निमंत्रण देना भूल गए थे। इससे नाराज होकर चित्रगुप्त ने लेखनी बंद कर दी थी। इससे संसार की सारी गतिविधियां अस्त-व्यस्त हो गईं।


भगवान श्रीराम को जब इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने स्वयं भगवान चित्रगुप्त को आमंत्रित किया और प्रार्थना की। अमावस्या व परीवा तिथि होने से उन्होंने कलम नहीं उठाया और द्वितीया तिथि को विधिवत पूजा कर पुन: लेखनी का कार्य प्रारंभ किया। तभी से उनके वंशज इस प्रथा का पालन करते आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed