{"_id":"6865d00fcc4ef5be0f09675d","slug":"karbala-dispute-resolved-shravasti-news-c-104-1-srv1002-112407-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: कर्बला का विवाद सुलझा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: कर्बला का विवाद सुलझा
Thu, 03 Jul 2025 06:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Thu, 03 Jul 2025 06:04 AM IST
विज्ञापन
खंवापोखर में कर्बला के विवाद को सुलझाते डीएम व एसपी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इकौना (श्रावस्ती)। इकौना के खावा पोखर में नगर सहित आसपास की ताजिया सुपुर्द-ए-खाक होंगी। बुधवार को इकौना पहुंचे डीएम अजय द्विवेदी, एसपी घनश्याम चौरसिया व सीडीओ शाहिद अहमद ने मामले का निस्तारण किया।
इकौना में कर्बला की भूमि को लेकर पिछले कई दिनों से विवाद था। मुहर्रम कमेटी के सदस्य इसके लिए आंदोलित थे। तहसील प्रशासन ने कई भूमि चयनित कर मुहर्रम कमेटी को सौंपने का प्रयास किया पर कमेटी के लोग मानने को तैयार नहीं हुए। विगत दिनों एसडीएम ओमप्रकाश ने मामला सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन कमेटी के लोग बौद्ध परिपथ किनारे स्थित किसी तालाब अथवा इकौना देहात क्षेत्र में ही ताजिया दफन करने के लिए कर्बला स्थल की मांग पर अड़े रहे।
ऐसे में तहसील प्रशासन ने तहसील के पूरब स्थित ग्राम खावा पोखर में खलिहान की भूमि पर तालाब खोदवा कर कर्बला स्थल के लिए चिह्नित किया। साथ ही वहां आने-जाने के लिए छह मीटर चौड़े चकमार्ग का सीमांकन कर पटवाने का निर्देश दिया था। बुधवार को मौके पर पहुंचे डीएम, सीडीओ व एसपी ने कर्बला स्थल व जाने वाले रास्ते का निरीक्षण किया। साथ ही मुहर्रम कमेटी के लोगो से बातचीत कर खावा पोखर स्थित कर्बला स्थल पर ताजिया दफन करने की सहमति बनाई। इस दौरान मुहर्रम कमेटी के सदर मोहम्मद हनीफ चौधरी व नायब सदर मोहम्मद अजीज खान ने बताया कि हम लोग इस बार प्रशासन के कहने पर ग्राम खावा पोखर में ताजिया दफन करेंगे। अगली बार व्यवस्था बदलनी होगी। इस दौरान एसडीएम, सीओ भारत पासवान व प्रभारी निरीक्षक अखिलेश पांडेय सहित राजस्व व पुलिस के लोग मौजूद रहे।