Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Kanha will be born in home and temples today, preparations complete

आज घर व मंदिरों में जन्म लेंगे कान्हा, तैययारी पूरी

Tue, 11 Aug 2020 09:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
Kanha will be born in home and temples today, preparations complete
श्रावस्ती। जिले में कृष्ण जन्माष्टमी का उल्लास छाया हुआ है। मंदिरों और घरों में कान्हा केे स्वागत की तैयारी है। बुधवार की मध्यरात्रि घर-घर में लड्डू गोपाल जन्म लेंगे। इसके लिए सुबह से ही मंदिरों में कार्यक्रम प्रारंभ हो जाएंगे। कृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर बाजारों में रौनक रही। हर कोई झांकी व पूजा की सामग्री खरीदने में व्यस्त दिखाई दिया।
विज्ञापन

जन्माष्टमी का पर्व इस बार दो दिन पड़ने के कारण श्रद्धालुओं में उहापोह की स्थिति रही। लेकिन इसके बाद भी जिले के अधिकांश मंदिर व घरों में जन्माष्टमी का पर्व 12 अगस्त को मनाने का फैसला किया गया। इसका कारण ज्योतिषियों द्वारा सूर्योदय काल से तिथि की गणना किया जाना बताया गया। इसी के चलते भिनगा सहित अन्य मंदिरों में जन्माष्टमी को लेकर मंगलवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह से मंदिरों पूजन आराधना प्रारंभ हो जाएगी। इसे लेकर मंगलवार को शहर की बाजार में खासी चहल-पहल रही। कान्हा के लिए लोग नई पोशाक, बांसुरी व खिलौने आदि खरीदते नजर आए। लड्डू गोपाल की प्रतिमा व नया पालना भी लिया जा रहा है। इस खास दिन घर के मंदिर को नया स्वरूप देने में बड़ों के साथ ही बच्चे भी बेहद उत्साह से जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र का संयोग नहीं
भगवान श्री कृष्ण की भक्ति में सभी रम गए हैं। 12 अगस्त को अष्टमी तिथि सूर्योदयकाल से शुरू होकर दिन में 11:16 मिनट तक ही रहेगी। 11 और 12 अगस्त दोनों ही दिन अष्टमी तिथि के चलते जन्माष्टमी का व्रत और पर्व मनाया जाएगा। हालांकि, मध्यरात्रि के समय अष्टमी तिथि केवल 11 तारीख को ही थी। पंडित रामअधार पाठक कहते हैं कि इस बार जन्माष्टमी पर अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र का संयोग नहीं बनेगा लेकिन 11 तारीख को उदयकालीन तिथि को सप्तमी होगी। सुबह 9:06 मिनट से ही अष्टमी तिथि शुरू हो जाएगी। यह तिथि पूरे दिन और रात में व्रत के पारायण के समय भी उपस्थित रहेगी। वहीं 12 को 11:16 के बाद होगी नवमी।
चंद्र दर्शन के बाद करें व्रत का पारायण
जन्माष्टमी व्रत का पारायण चंद्रमा के दर्शन के बाद ही किया जाता है। इसके बाद ही व्रत पूर्ण माना जाता है। इस बार 12 अगस्त को चंद्रोदय रात्रि 12:18 बजे होगा।

बाल गोपाल को लगाएं माखन मिश्री का भोग
पंडित रामअधार पाठक बताते हैं कि भगवान श्रीकृष्ण को मक्खन और मिश्री प्रिय हैं। ऐसे में इनका भोग विशेष लाभकारी है। विशेष मुहूर्त में पूजन भगवान श्रीकृष्ण की विशेष अनुकंपा का योग बनाता है। जन्माष्टमी के दिन कृतिका नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही इस दिन चंद्रमा मेष राशि में और सूर्य कर्क राशि में रहेगा। इसके कारण वृद्धि योग भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed