फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Jyoti, Suman and Raji first in pre exam

प्री एग्जाम में ज्योति, सुमन व राजी प्रथम

Thu, 16 Jan 2020 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Jyoti, Suman and Raji first in pre exam
श्यामता प्रसाद महिला महाविद्यालय में परीक्षा देते छात्र-छात्राएं। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। श्यामता प्रसाद चौधरी महिला महाविद्यालय खरगौरा बस्ती में गुरुवार को इतिहास परिषद के तत्वावधान की प्री परीक्षा आयोजित की गई। इसमें छात्राओं ने ओएमआर सीट का इस्तेमाल उत्तर भरने के लिए किया। इस परीक्षा में बीए की छात्रा ज्योती, सुमन व राची अव्वल रहीं।
विज्ञापन

श्यामता प्रसाद चौधरी महिला महाविद्यालय के इतिहास परिषद प्रभारी डॉ. एके सिंह ने बताया कि सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में स्नातक स्तर पर सभी विषयों (भाषा को छोड़कर) के प्रथम प्रश्न पत्र बहुविकल्पीय प्रकार के होते हैं। इनका उत्तर छात्र छात्राओं को ओएमआर सीट पर भरना होता है। महाविद्यालय की ओर से मार्च में होने वाली विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में छात्राओं को ओएमआर सीट भरने में कोई कठिनाई न हो, इसके लिए गुरुवार को प्री परीक्षा का आयोजन किया गया। बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कुल 100 प्रश्न पूछे गए थे। सभी छात्राओं ने दो घंटे में अपना प्रश्न पत्र हल करके जमा किया।
विज्ञापन

प्री परीक्षा की कॉपी का मूल्यांकन कर परिणाम की घोषणा भी की गई। प्रत्येक कक्षा की प्रथम तीन स्थान पाने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इसमें बीए प्रथम वर्ष की ज्योति प्रथम, मोहिनी तिवारी द्वितीय व रागिनी शुक्ला तृतीय स्थान पर रही। बीए द्वितीय वर्ष में सुमन पटेल प्रथम, रितू चौधरी द्वितीय व पूर्णिमा तिवारी व सरिता तृतीय स्थान पर रहीं। बीए तृतीय वर्ष की राची सिंह प्रथम, प्रियंका पटेल द्वितीय व शकीना तृतीय स्थान पर रही। उन्हें विद्यालय की प्राचार्य सिम्मी तिवारी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान डॉ. अरसद हुसैन, वेद प्रकाश द्विवेदी सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed