{"_id":"699606490cad205fe00a0f74","slug":"justice-should-reach-the-last-person-secretary-shravasti-news-c-104-1-slko1011-118106-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे न्याय : सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे न्याय : सचिव
Thu, 19 Feb 2026 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Thu, 19 Feb 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
कार्यालय में बैठक करते जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अन्य। - स्रोत: विभाग
श्रावस्ती। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) सचिव प्रदुम्न कुमार मिश्र की अध्यक्षता बुधवार को बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने पैरा लीगल वॉलंटियर्स को जिले के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने और उन्हें न्याय व विधिक जानकारी पहुंचाने के लिए निर्देशित किया।
बैठक के दौरान डीएलएसए सचिव प्रदुम्न कुमार मिश्र ने कहा कि 22 फरवरी को मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। ऐसे में सभी पैरा लीगल वॉलंटियर्स की जिम्मेदारी है कि वे गरीबों, महिलाओं, बुजुर्गों, निराश्रितों व जरूरतमंद वर्गों तक उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी पहुंचाएं, जिससे ताकि कोई भी व्यक्ति अज्ञानता के कारण न्याय से वंचित न रह जाए।
उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि हर जरूरतमंद को न्याय मिले। बैठक में पैरा लीगल वॉलंटियर्स माला शर्मा, ज्योति गुप्ता, किरण चौरासिया, गायत्री पांडेय, हामिद हुसैन, नेकराम पांडेय, हजरत हुसैन, अशोक वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
बैठक के बाद सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने भिनगा स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया। वृद्धजनों से उनका कुशलझेम जाना और उन्हें 22 फरवरी को आयोजित होने वाले मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर की जानकारी दी।