फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Just bought 285 MT Paddy in 15 days

15 दिन में खरीदा सिर्फ 285 एमटी धान

Sun, 17 Nov 2019 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
Just bought 285 MT Paddy in 15 days
साधन सहकारी समिति जमुनहा भवनियापुर में पसरा सन्नाटा। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। जिले में धान क्रय केंद्रों पर खरीद प्रारंभ हो गई है। एक पखवारे में जिले के 63 किसानों से अब तक सिर्फ 285 एमटी धान क्रय केंद्रों पर खरीदा गया है। खरीद में अभी तक एफसीआई का क्रय केंद्र जिले में अव्वल रहा। वहीं पीसीएफ गेहूं खरीद की ही तरह धान खरीद में भी फिसड्डी साबित हो रहा है। पीसीएफ के केंद्रों पर न तो पर्याप्त बोरा है और न ही पैसा। साधन सहकारी समितियों में अभी तक हड़ताल होने के कारण वहां धान की खरीद प्रभावित रही, शनिवार को हड़ताल खत्म हो गई है। इससे अब धान खरीद बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जिले में धान खरीदने के लिए 28400 एमटी का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए 28 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इन क्रय केंद्रों पर 1815 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदा जा रहा है। इसमें बीस रुपये प्रति कुंतल किसानों को धान की उतराई व छनाई जोड़ कर मिलेगा। धान उतराई व छनाई का पैसा किसानों को धान बेचते समय केंद्र पर मजदूरों को नगद देना होगा।
विज्ञापन

अब तक जिले में 285.116 एमटी धान की ही खरीद हो सकी है। यह धान 63 किसानों से लिया गया है। खरीदे गए धान में सर्वाधिक अंश एफसीआई क्रय केंद्रों का है। एफसीआई को 800 एमटी तो खाद्य विभाग को 1600 एमटी व पीसीएफ को 26000 मैट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समितियों में हड़ताल के कारण खरीद प्रभावित
साधन सहकारी समिति में अभी तक प्रदेश व्यापी हड़ताल चल रही थी। जिसके चलते अभी तक यहां क्रय केंद्र खुले ही नहीं थे। इसका असर खरीद पर पड़ा। पंद्रह नवंबर को हड़ताल समाप्त हो गई है। ऐसे में अब धान खरीद बढ़ने की उम्मीद है।
यहां हो रही धान की खरीद
हरिहरपुररानी विकास क्षेत्र के अकबरपुर, नौबस्ता, परसा डेहरिया, बैरागीजोत, मोहम्मदपुर कला व मछरिहिवा में धान क्रय केंद्र बनाया गया है। सिरसिया विकास क्षेत्र में भरथाकला, लक्ष्मनपुर बाजार, बनकटवा जुड़पनिया व सिरसिया में क्रय केंद्र खोला गया है। जमुनहा विकास क्षेत्र के लालबोझा दर्वेश गांव, मल्हीपुर, जमुनहा भवनियापुर, गौसपुर व इमिलिया करनपुर तथा गिलौला विकास क्षेत्र के तुलसीपुर व हुसैनपुर खुरहुरी, लक्ष्मननगर, रामगढ़ी, परेवपुर व धुसवा में क्रय केंद्र बनाया गया है। इकौना विकास क्षेत्र के किढ़िहौना व इकौना कस्बे में धान की खरीद के लिए केंद्र खोला गया है।
कहीं पसरा सन्नाटा तो कहीं हुई धान खरीद
साधन सहकारी समिति जमुनहा भवनियापुर के सचिव प्रदोष सिंह ने बताया धान खरीद का बहिष्कार किया गया था। इसके चलते धान क्रय केंद्र में 6 नवंबर से 15 नवंबर तक हड़ताल जारी थी। 15 नवंबर को हड़ताल समाप्त होने के बाद क्रय केंद्रों पर धान खरीद की प्रक्रिया जारी हो गई है। वहीं गिलौला के पीसीएफ धान क्रय केंद्र तुलसीपुर में शनिवार को धान खरीद जारी मिली। धान क्रय केंद्र इमलिया करनपुर में सन्नाटा पसरा रहा।

अभी तक साधन सहकारी समितियों में हड़ताल थी, इसलिए जिले में धान की खरीद प्रभावित थी। अब हड़ताल समाप्त हो गई है तो धान की खरीद तेजी से बढ़ेगी। - राजेश कुमार, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed