फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Judicial officers planted three thousand saplings

न्यायिक अधिकारियों ने लगाए तीन हजार पौधे

Sat, 17 Aug 2019 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
Judicial officers planted three thousand saplings
श्रावस्ती। नवीन न्यायालय परिसर भिनगा सहित न्यायिक अधिकारियों के आवास परिसर में शुक्रवार को पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसके तहत परिसर में तीन हजार पौधे रोपित किए गए। इसकी शुरुआत जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने की। उन्होंने जिले को हरा भरा बनाने का संदेश दिया।
विज्ञापन

जिला जज मृदुलेश कुमार सिंह ने कहा कि वन हमारे लिए काफी जरूरी हैं। वन हमारी प्रकृति और मनुष्य जीवन में संतुलन बनाये रखने में काफी अहम हैं, वन ही जीवन है। यह बहुत से जीवों के लिए घर है। इस लिए हमें वनों को बचाना चाहिए, ताकि प्रकृति में संतुलन बना रहे। वृक्ष हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह कार्बन डाईआक्साइड को लेकर हमें प्राण वायु के रूप में ऑक्सीजन देते हैं। इस लिए हम सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए।
विज्ञापन

अपर जिला जज प्रथम तेज प्रताप तिवारी ने कहा कि वृक्षों से स्वास्थ्य लाभ होता है। यह हमें स्वच्छ हवा देते हैं। वनों की हरियाली हमें शांति प्रदान कर आंखों की ज्योति को बढ़ाती है। इसलिए हमें अपने घरों में पौधे लगाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर जिला जज द्वितीय शिव कुमार सिंह ने कहाकि नव निर्मित न्यायालय में तीन हजार पौध लगाकर इसे और हरा भरा बनाया जाएगा। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शीतला प्रसाद ने कहा कि मानव जीवन में वृक्षों का विशेष महत्व है। जंगलों और वृक्षों की हो रही अंधाधुंध कटाई के कारण वातावरण का संतुलन बिगड़ गया है। इससे मौसम में बदलाव आ गया है। लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है।

वहीं सिविल जज सीनियर डिवीजन अपर्णा देव ने कहा कि वृक्षों की कटाई के कारण बाढ़, सूखा, प्रदूषण बढ़ रहा हैं। वृक्षों पर अनेक प्रकार के पक्षी अपना घोंसला बना कर रहते हैं। इस मौके पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रशांत कुमार सिंह, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय राकेश कुमार सिंह, सिविल जज जूनियर डिवीजन बृजेंद्र त्रिपाठी, एसएसपी बीसी दूबे, प्रभागीय वनाधिकारी एपी यादव सहित कर्मचारियों ने भी पौधरोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed