फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   IRED app will reveal the real reason for the accidents

आईरेड एप बताएगा हादसों की असली वजह

Sat, 13 Mar 2021 10:07 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 10:07 PM IST
विज्ञापन
IRED app will reveal the real reason for the accidents
आईरेड एप की जानकारी देते अधिकारी - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। मार्ग दुर्घटनाओं को रोकने के लिए तैयार किये गए इंटीग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डाटाबेस एप का प्रशिक्षण शुक्रवार शाम क्षेत्राधिकारी यातायात व नोडल अधिकारी की देखरेख में कार्यशाला का आयोजन कर दिया गया। कार्यशाला में चरणवार सभी थानों के चयनित कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान इंटीग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डाटाबेस मोबाइल एप के जरिए आंकड़ों को दर्ज करने का विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान जिला सूचना विज्ञान अधिकारी निगम प्रताप सिंह ने कहा कि मार्ग दुर्घटनाओं में कमी लाने व उनसे होने वाली मृत्यु दर पर प्रभावी रोकथाम के लिए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से आईआईटी मद्रास के सहयोग से मार्ग दुर्घटना डेटाबेस तैयार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस एप में पुलिसकर्मियों द्वारा दुर्घटना स्थल, दुर्घटना में प्रभावित व्यक्ति का नाम, पता, उम्र, वाहन नंबर, लाइसेंस नंबर, स्थान, फोटो तथा वीडीयो अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन

अपलोड की प्रक्रिया पूर्ण होते ही सूचना संबंधित आरटीओ, स्वास्थ्य विभाग, एनएचआई व पीडब्ल्यूडी के पास पहुंच जाएगी। जिसके आधार पर दुर्घटना ग्रस्त व्यक्ति के इलाज संबंधी तैयारी अस्पताल में होगी। रोल आउट मैनेजर शिव कुमार पाठक ने बताया कि इस मोबाइल एप का प्रशिक्षण पुलिस कर्मियों को दिया गया है। इस ऐप के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं के कारणों का विश्लेषण हो सकेगा। यह एप वेब आधारित सूचना तकनीकी समाधान है। जिसके उपयोग से पुलिस परिवहन एवं चिकित्सा विभाग को काफी मदद मिलेगी। प्रशिक्षण में पुलिस क्षेत्राधिकारी हौसला प्रसाद सहित कोतवाली भिनगा, सोनवा, मल्हीपुर, सिरसिया, इकौना, गिलौला, नवीन मॉडल पुलिस थाना के उपनिरीक्षक व अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईरेड एप के ड्राई रन का हुआ डेमो
श्रावस्ती। कोतवाली भिनगा व सोनवा थाने में शनिवार को मार्ग दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए इंटीग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डाटाबेस एप का ड्राई रन किया गया। जिसका मकसद दुर्घटनाओं के कारणों का पता लगाकर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है। इस दौरान भिनगा के ईदगाह तिराहा व बरदेहरा मोड़ पर ड्राई रन का डेमो किया गया। इस मौके पर भिनगा में पुलिस क्षेत्राधिकारी भिनगा हौसला प्रसाद, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी निगम प्रताप सिंह, डिस्ट्रिक्ट रोल आउट मैनेजर शिव कुमार पाठक सहित परिवहन विभाग के संभागीय निरीक्षक प्राविधिक भीमसेन सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed