{"_id":"64aef23cbc37d013870ed437","slug":"instructions-to-mark-schools-operating-in-dilapidated-buildings-srawasti-news-c-104-1-slko1050-406-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: जर्जर भवन में संचालित स्कूलों को चिह्नित करने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: जर्जर भवन में संचालित स्कूलों को चिह्नित करने का निर्देश
Thu, 13 Jul 2023 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Thu, 13 Jul 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती।पुराने व जर्जर भवनों में चल रहे विद्यालयों को चिह्नित कर उनकी अपडेट सूची तैयार कराई जाए। ताकि समय रहते ऐसे विद्यालयों की मरम्मत इत्यादि का कार्य कराकर बरसात में आशंकित हादसे को रोका जा सके। यह निर्देश जिलाधिकारी कृतिका शर्मा ने दिया। वह बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रोजेक्ट अलंकार योजना समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रही थी।
उन्होंने कहा कि छात्र हितों को देखते हुए जिले में यदि कोई भी विद्यालय जर्जर भवन संचालित हो रहा है तो उन्हें चिह्नित कर सूचीबद्ध किया जाए। ऐसे जर्जर भवनों में संचालित राजकीय विद्यालयों को अनुदान मुहैया कराके भवन का मरम्मत कार्य कराया जाएगा ताकि इन विद्यालयों का कायाकल्प होने के साथ ही छात्रों को आधारभूत व मूलभूत सुविधाएं भी मिल सके।
उन्होंने बताया कि विद्यालयों की ओर से प्रस्तावित कार्यों के मूल्यांकन के लिए समिति का गठन किया गया है। समिति के सदस्यों में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता व राजकीय माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य होंगे। बैठक में सीडीओ अनुभव सिंह, डीआईओएस प्रधानाचार्य जगतजीत इंटर कॉलेज डा. भूूदेश्वर पांडे सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
श्रावस्ती में आज
आज शाम साढ़े सात बजे राप्ती बैराज स्थित निरीक्षण भवन पहुंचेंगे जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना मैं आज सुबह दस बजे आशा तथा आशा संगिनी का प्रारंभ होगा फाइलेरिया का प्रशिक्षण।