{"_id":"5d1797ad8ebc3e3cca07af73","slug":"inspection-srawasti-news-lko467967939","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीएजी के निरीक्षण में नदारद मिले अधिकारी व कर्मचारी 17-09-09","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीएजी के निरीक्षण में नदारद मिले अधिकारी व कर्मचारी 17-09-09
विज्ञापन
श्रावस्ती। उप कृषि निदेशक द्वारा शुक्रवार को कृषि भवन का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान जहां बिना पूर्व सूचना छह कर्मचारी नदारद मिले, वहीं पांच कर्मचारी विलंब से कार्यालय पहुंचे। सभी से स्पष्टीकरण तलब करने के साथ ही उनको स्वच्छ भारत मिशन के तहत कार्यालय की सफाई के लिए श्रमदान करने का निर्देश दिया गया है।
उप कृषि निदेशक जसपाल द्वारा कृषि भवन स्थित उप कृषि निदेशक कार्यालय, जिला कृषि अधिकारी कार्यालय, भूमि संरक्षण अधिकारी (कृषि) कार्यालय सहित अध्यक्ष मृदा परीक्षण प्रयोगशाला का औचक निरीक्षण किया गया।
इस दौरान उपकृषि निदेशक कार्यालय में तैनात बाबादीन नदारद मिले जबकि अवर अभियंता राकेश कुमार, प्रधान सहायक शिवशंकर, कनिष्ठ सहायक नवनीत कुमार व अजय कुमार भारती विलंब से कार्यालय पहुंचे। जिला कृषि अधिकारी कार्यालय के निरीक्षण में यहां तैनात मनीष कुमार शर्मा नदारद मिले।
विज्ञापन
भूमि संरक्षण अधिकारी (कृषि) कार्यालय के निरीक्षण में अवर अभियंता अभय कुमार व जयशंकर कुशवाहा बिना पूर्व सूचना नदारद मिले जबकि अध्यक्ष मृदा परीक्षण प्रयोगशाला के निरीक्षण में मृदा विष्लेषक विजय कुमार यादव व दैनिक श्रमिक राकेश तिवारी नदारद मिले।
वहीं अध्यक्ष मृदा परीक्षण प्रयोगशाला डॉ. शिवकुमार विश्वकर्मा देर से कार्यालय पहुंचे। उप कृषि निदेशक द्वारा सभी से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। साथ ही सभी को सुबह नौ बजे कार्यालय पहुंचकर स्वच्छ भारत मिशन के तहत श्रमदान करते हुए कार्यालय की सफाई करने का निर्देश दिया गया है।