फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Information given to schemes to women

महिलाओं को योजनाओं को दी गई जानकारी

Tue, 02 Mar 2021 10:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Information given to schemes to women
मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत महिलाओं को जानकारी देते पुलिस कर्मी - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति कार्यक्रम चलाया जा रहा है। आठ मार्च तक चलने वाले इस अभियान के दौरान महिलाओं व बालिकाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। इसी के तहत गिलौला के बरदेहरा भारी व सिरसिया के डगमरा में कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

विकास खंड गिलौला के ग्राम बरदेहरा भारी में महिला शक्ति केंद्र योजना अंतर्गत चयनित वॉलिंटियर्स लक्ष्मण प्रसाद यादव ने महिलाओं को विभिन्न योजनाओं जैसे कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, वृद्धा पेंशन योजना, दिव्यांग पेंशन योजना, मातृत्व वंदना योजना आदि के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया। वहीं विकास खंड सिरसिया के डगमरा आश्रम पर महिला थानाध्यक्ष केके यादव व महिला आरक्षियों ने आश्रम में आई महिला दर्शनार्थियों को मिशन शक्ति अभियान के तहत थानों में गठित नारी सुरक्षा दल के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

वहीं नारी सुरक्षा दल ने भ्रमण के दौरान बालिकाओं व ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं व बच्चियों को मिशन शक्ति अभियान के बारे में जानकारी देते हुए सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता के लिए बनाए गए कानून एवं नियमों के संबंध में जागरूक किया। साथ ही उन्हें हेल्पलाइन नंबर- वीमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, चिकित्सीय सहायता के लिए 108, पुलिस कंट्रोल 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 आदि के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed