फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Information about mission power given to girls

नारी सुरक्षा दल दे रही मिशन शक्ति अभियान की जानकारी

Wed, 04 Nov 2020 10:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 10:08 PM IST
विज्ञापन
Information about mission power given to girls
श्रावस्ती। जिले में थाना स्तर पर गठित नारी सुरक्षा दल क्षेत्र के भीड़भाड़ वाले स्थानों व विद्यालयों में जाकर महिलाओं, युवतियों व छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के बारे में जानकारी दे रहे हैं। साथ ही छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में पुलिस विभाग द्वारा मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत बुधवार को पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य के निर्देश पर थाना स्तर पर गठित नारी सुरक्षा दल द्वारा जिले के विभिन्न कस्बों, क्षेत्र, बाजार, मॉल व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जांच अभियान चलाया गया। साथ ही विभिन्न विद्यालयों में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मौजूद महिलाओं, युवतियों व बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

साथ ही उन्हें सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता के लिए बनाए गए कानून तथा नियमों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान उन्हें वीमेन पावर लाइन-1090, महिला हेल्प लाइन नंबर-181, चिकित्सीय सहायता हेतु 108, पुलिस कंट्रोल नंबर 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 आदि के बारे में भी जानकारी दी गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी बताया गया कि यदि किसी प्रकार की समस्या होती है या कहीं आने-जाने पर कोई अंजान व्यक्ति परेशान करता है तो हेल्पलाइन नंबर फोन कर सहायता प्राप्त की जा सकती है। फोन करने वाली महिलाओं तथा बच्चियों का नाम-पता गोपनीय रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed